बॉलीवुड

कभी ₹500 लेकर मुंबई आई थीं दिशा पटानी, मेहनत और लगन से पाया मुकाम, अब रहती है करोड़ों के घर में

बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां पर अपना करियर बनाने का सपना हर कोई देखता है। जिंदगी में सभी लोग यही चाहते हैं कि कम से कम बॉलीवुड में काम करने का एक बार मौका मिल जाए। जिसके चलते इंडस्ट्री में अक्सर नए नए चेहरे देखने को मिलते हैं परंतु इन नए चेहरों में से बहुत ही कम लोग होते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में सफल हो पाते हैं। वहीं। कुछ ऐसे नए चेहरे हैं जो स्क्रीन पर अपने जलवे बिखेर रहे हैं।

इन्हीं नए चेहरों में से एक अभिनेत्री दिशा पटानी हैं। मलंग गर्ल दिशा पटानी की खूबसूरती पर लाखों लोगों का दिल फिदा है। यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं। दिशा पटानी का स्टाइल स्टेटमेंट भी सबसे अलग है। यह जो भी पहनती हैं, वही फैशन ट्रेंड बन जाता है।

अभिनेत्री दिशा पटानी आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं, उस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। आपको बता दें कि दिशा पटानी ने फिल्म “एम एस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी” से बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री ली थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि कभी अभिनेत्री दिशा पटानी मात्र ₹500 लेकर मुंबई आई थीं। वर्तमान समय में यह सबसे मशहूर अभिनेत्री मानी जाती हैं।

दिशा पटानी ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए बेहद संघर्ष किया है। अपनी मेहनत और लगन से इन्होंने अच्छा खासा मुकाम हासिल किया। इन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है और दर्शकों ने इनके द्वारा निभाए गए किरदार और अभिनय की प्रशंसा भी की। दिशा पटानी कभी ₹500 लेकर मुंबई आई थीं लेकिन आज इनके पास करोड़ो रुपए की संपत्ति है। दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के बीच अपने वीडियोस और फोटोस साझा करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर दिशा पटानी के वीडियोस अक्सर वायरल होते रहते हैं। दिशा पटानी अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के घर में रह रही थीं लेकिन अभिनेत्री दिशा पटानी खुद एक आलीशान अपार्टमेंट की मालकिन हैं।

दिशा पटानी सपनों के शहर मुंबई में अपना करियर बनाने के लिए आई थीं और आज यह करोड़ों के फ्लैट में रहती हैं। मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक बांद्रा में बैंडस्टैंड के पास स्थित वास्तु बिल्डिंग में दिशा पटानी का अपार्टमेंट है जो उन्होंने वर्ष 2017 में 5 करोड रुपए की कीमत में वास्तु बिल्डिंग में खरीदा था।

वास्तु बिल्डिंग में फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का भी फ्लाइट है। आपको बता दें कि दिशा पटानी ने अपने सी-फेसिंग अपार्टमेंट को इस तरह से सजाया है कि यह देखने में उन्हीं की तरह स्टाइलिश नजर आता है।

अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने घर को व्हाइट कलर थीम में सजाया है। जैसा कि आप लोग तस्वीरों में देख सकते हैं कि घर की दीवारों से लेकर डेकोर तक सब कुछ व्हाइट नजर आ रहा है। यहां तक कि लिविंग रूम में भी दिशा पटानी ने सफेद रंग का सोफा रखा है। टेबल और शोकेस तक सब कुछ सफेद है और पर्दे क्रीम कलर के लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि दरवाजों पर सफेद रंग का पेंट किया गया है और यह तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए दिशा पटानी का फेवरेट स्पॉट है। लिविंग रूम को उन्होंने कलरफुल शोपीस से सजाया है। दिशा पटानी के घर की बालकनी की तरफ कांच की बड़ी सी दीवार है जिस पर स्लाइडिंग डोर लगा हुआ है। यहां दिशा पटानी ने ड्रीम कैचर भी टांगा हुआ है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है।

बालकोनी का लुक बेहद शानदार है। बालकनी एरिया घर के सबसे खूबसूरत एरियाज़ में से एक है। दिशा पटानी ने बालकनी में पौधा लगाया है जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रहा है और यहां पर एक झूला भी है।

बेडरूम की एक दीवार पर अलग-अलग अकारो वाली बटरफ्लाइज के स्टीकर दिशा पटानी ने चिपकाया हुआ है।

दिशा पटानी को जानवरों से बेहद लगाव है। इनके पास एक बिल्ली और दो डॉग हैं। बिल्ली का नाम जैस्मिन है और दोनों डॉगी का नाम बेला और गोकू है।

अभिनेत्री दिशा पटानी अपने पेट्स के साथ अक्सर जमकर मस्ती करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच उनकी तस्वीरें साझा करती हैं।

Related Articles

Back to top button