विशेष

हिंदुस्तानी दूल्हे ने रशियन दुल्हन संग लिए सात फेरे, शादी में आए इजरायल से बाराती, देखें Photos

ऐसा कहते हैं कि प्यार कभी भी और किसी को भी कहीं भी हो सकता है। प्यार में इंसान ऊंच-नीच, जात-पात बिल्कुल भी नहीं देखता है। अगर किसी को प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए सारी दुनिया से लड़ने तक को तैयार हो जाता है। अक्सर हम सभी लोगों ने ऐसी बहुत सी खबरें देखी और सुनी होंगी, जिसमें लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अगर प्यार सच्चा हो, तो मजहब और सरहदीं पहरों का कोई मतलब नहीं है, जिसे कुशीनगर में हुई एक शादी ने साबित कर दिया। दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसे ही शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में हिंदुस्तानी दूल्हे की शादी रशियन दुल्हन के साथ हुई। इसमें इजरायल के दोस्त भी शामिल हुए हैं। यह अनोखी शादी इन दिनों खासी सुर्खियों में है।

हिंदुस्तानी दूल्हे की शादी रशियन दुल्हन के साथ हुई

आपको बता दें कि यूपी के कुशीनगर में हिंदुस्तानी दूल्हा और रशियन दुल्हन के सात फेरों के साक्षी इजराइल के बाराती बने हैं। इन दिनों यह अनोखी शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। कुशीनगर के रहने वाले डॉक्टर दीपक सिंह और रशिया की जारा विवाह रचाने जब ये दुल्हन पहुंची तो हर कोई हैरत में पड़ गया था, क्योंकि जिले में इस तरह का पहला मामला देखने को मिला था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपक सिंह कुशीनगर के मंगलपुर गांव के रहने वाले हैं, वह ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे, जहां पर जारा, जो अब डॉ. जया सिंह बन चुकी हैं, उनसे नजदीकियां बढ़ीं और फिर इन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

इजरायली दोस्त हुआ हिंदुस्तानी शादी के मुरीद

जब दीपक मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, तो जारा जो अब डॉ. जया सिंह बन चुकी हैं, उनसे आंखें चार हुईं। नजदीकियां बढ़ी और फिर प्यार के आगे सरहदों की दीवारें छोटी पड़ गई। आपको बता दें कि जारा ऑस्ट्रेलिया के एलेनिया स्टेट की रहने वाली हैं। जब जारा ने सब कुछ छोड़कर दीपक के साथ जाने का फैसला ले लिया तो फिर दीपक ने भी आगे बढ़कर जोया का हाथ थाम लिया।

इसमें सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दूल्हा और दुल्हन तो हिंदुस्तानी और रशियन रहे। लेकिन दुल्हन का साथ देने इजराइल के रहने वाले उनके दोस्त डेनियल अल्फांसो भी पहुंच गए, इजरायली दोस्त डेनियल हिन्दुस्तानी वेडिंग के मुरीद हो गए। यह शादी अच्छी खासी सुर्खियों में बनी हुई है।

दूल्हा बने डॉ. दीपक सिंह ने कही ये बात

वहीं दूल्हा बने डॉक्टर दीपक सिंह के द्वारा ऐसा बताया गया कि हम दोनों एक ही यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि यह मेरी सीनियर थीं, मैं जूनियर था। फर्स्ट ईयर में, वहां पर जल्दी पढ़ाई शुरू हो जाती है। इसलिए वह लोग जल्दी पढ़ाई खत्म कर देते हैं। हम लोग यहां पर एग्जाम देते हुए थोड़ा समय लग जाता है। इसी वजह से हम जूनियर सीनियर हैं।

दीपक सिंह ने यह बताया कि आज हम बहुत एक्साइटेड हैं। तीन साल से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि कोरोना आया था। हम लोग यही प्लान कर रहे थे कि कब सब कुछ सामान्य होगा, तब हम अपने मेहमानों को वहां से यहां ला पाएंगे। हमने वहां पर भी शादी की है। लेकिन अपनी संस्कृति तो अपनी ही होती है। परिवार को भी खुश करना प्रायॉरिटी भी होती है। फिलहाल, इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button