धार्मिक

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर लगाने चाहिए ये पौधे, सुख-शांति और धन-समृद्धि का होगा आगमन

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घर में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। वास्तु दोष की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है जिसके कारण घर में रहने वाले सदस्यों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार हमारे घर में मौजूद चीजें हमारे घर के वास्तु को प्रभावित करती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं घर को सजाने और संवारने के लिए लोग घरों के अंदर पेड़ पौधे लगाते हैं।

वास्तु के अनुसार घर में कुछ विशेष पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप इन पौधों को लगाते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इन पौधों को लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पेड़ पौधे घर में लगाना शुभ होता है, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक और बांस के पेड़ से घर में बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

अगर आप अपने घर के अंदर अशोक या फिर बांस का पेड़ लगाते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इस पेड़ को लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों को तरक्की मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इन पौधों से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कुछ पौधे होते हैं जिनको अगर घर में लगाया जाए तो इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है। आप अपने घर के बगीचे या बालकनी के उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे गेंदा, लिली, केला, आंवला, तुलसी, पुदीना, हल्दी, हरी दूब आदि का पौधा जरूर लगाएं क्योंकि इस दिशा में अगर आप यह पौधे लगाते हैं तो उगते हुए सूर्य की स्वास्थ्यवर्धक रश्मियां घर में प्रवेश करती हैं, जिससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत अच्छी रहती है।

अनार का पेड़ लगाने से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

आयुर्वेद की दृष्टि से देखा जाए तो अनार कई बीमारियों में लाभकारी माना गया है। हृदय रोग, संग्रहणी, वमन में अनार लाभकारी और शक्तिवर्धक माना जाता है। अगर आप अनार का पेड़ अपने घर के बाहर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाते हैं तो इससे सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

नीम का वृक्ष लगाने से मिलेगा सुखद परिणाम

अगर आप अपने घर के बगीचे में नीम का पेड़ लगाते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। आपको बता दें कि नीम का पेड़ एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह पेड़ दूषित वातावरण को शुद्ध करने में सहायकमंद माना जाता है। अगर आप इस पेड़ को घर में लगाते हैं तो इससे पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इतना ही नहीं बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती हैं। अगर आप नीम का पेड़ वायव्य कोण में लगाते हैं तो इससे आपको सुखद परिणाम मिलते हैं।

इस दिशा में नीले रंग के फूल लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे लगाते हैं तो इससे आपके जीवन में समृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस रंग के पौधे लगाने से जीवन में स्थिरता और पवित्रता आती है।

ये पेड़ दिलाते हैं पैसा और प्रसिद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट, बांस और क्रिसमस ट्री घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप यह पेड़ लगाते हैं तो इससे आपके जीवन में पैसा और प्रसिद्धि आएगी।

बेल का वृक्ष इस दिशा में लगाना होता है शुभ

आपको बता दें कि बेल का वृक्ष देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। अगर आप इस पेड़ को अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button