टीवी की ये अभिनेत्रियां अपनी बहनों की लगती हैं “फोटोकॉपी”, तस्वीरें देखकर खा जाएंगे धोखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनमें हमशक्ल की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्मों में हीरो और हीरोइन का जुड़वा भाई बहन की कहानी लोगों को खूब पसंद आती है। सीता और गीता, राम और श्याम जैसी बहुत सी फिल्में है जिसमें हमशक्ल का किरदार दिखाया गया है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ फिल्मों में ही हमशक्ल भाई बहनों की जोड़ियां हैं बल्कि असल जिंदगी में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो अपने भाई-बहनों के हमशक्ल दिखाई देते हैं।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो अपनी बहनों की फोटोकॉपी लगती हैं। अगर आप इनकी तस्वीरों को देखेंगे तो आपकी आंखें भी धोखा खा जायेंगीं।
भारती सिंह और पिंकी सिंह
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। भारती सिंह किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। आप सभी लोगों ने भारती सिंह के कई कॉमेडी शो देखे होंगे। यह अपने नटखट अंदाज से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती हैं लेकिन ज्यादातर लोग भारती सिंह की बहन के बारे में नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह की बहन का नाम पिंकी सिंह है। जिसके बारे में कम लोगों को पता है।
जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं। इस तस्वीर में भारती सिंह अपनी बहन पिंकी के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों का लुक लगभग एक जैसा ही है। जिसको देखकर किसी की भी आंखें धोखा खा सकती हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह का जहां टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है। वहीं उनकी बहन पिंकी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन
आप सभी लोग छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और डांसर शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन को तो जानते ही हैं। ये दोनों ही बहनें एक-दूसरे की कार्बन कॉपी लगती हैं। आपको बता दें कि शक्ति मोहन चार बहने हैं। बॉलीवुड में तीसरी बहन का नाम नीति मोहन है। तीनों बहनों ने ही ऑडियंस के बीच अच्छी खासी पहचान बनाई है परंतु शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन को एक साथ देखने में लोग हमेशा ही कंफ्यूज हो जाते हैं। जैसा कि आप लोग डांसर बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन की यह तस्वीर देख रहे हैं। इनमें पहचानना काफी मुश्किल हो जाएगा।
शिवांगी जोशी और शीतल जोशी
इस तस्वीर में अभिनेत्री शिवांगी जोशी अपनी बहन शीतल जोशी के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों बहनों की शक्ल करीब एक समान दिखती है। आपको बता दें कि इन दोनों बहनों के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग हैं।
स्मृति खन्ना और श्रुति खन्ना
अभिनेत्री स्मृति खन्ना की यह तस्वीर अपनी बहन श्रुति खन्ना के साथ की है। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं। यह दोनों ही बहनें एक दूसरे की हू-ब-हू नजर आ रही हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी और प्रियंका त्रिपाठी
इस तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी और उनकी बड़ी बहन प्रियंका त्रिपाठी के बीच फर्क करना मुश्किल हो सकता है। यह दोनों ही बहनें एक-दूसरे की कार्बन कॉपी लगती हैं।