धार्मिक

शिवपुराण के अनुसार ये हैं मृत्यु आने से पहले के 8 संकेत, जानिए क्या कहता है पुराण

जैसा कि हम सभी लोगों को यह भली-भांति ज्ञात है कि जो इस दुनिया में जन्म लेता है तो वह एक ना एक दिन दुनिया को छोड़ कर जरूर जाता है। इंसान के जीवन में मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है। हर इंसान की मृत्यु निश्चित है। इस संसार में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो अमर हो। मृत्यु को एक अटल सत्य माना जाता है जिसको झूठलाया नहीं जा सकता।

हर किसी के मन में इस बात का भय बना रहता है कि कहीं उसकी मृत्यु ना हो जाए। लोगों के मन में अक्सर मृत्यु को लेकर तरह-तरह के सवाल उत्पन्न होते रहते हैं। हर कोई यही चाहता है कि वह लंबा जीवन व्यतीत करें लेकिन जैसे ही मृत्यु का नाम सुनता है उसके शरीर में भय उत्पन्न होने लगता है। ऐसे में हर इंसान यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिर उसकी मृत्यु कब और किस प्रकार से होगी?

वैसे देखा जाए तो मृत्यु के बारे में किसी को भी कुछ मालूम नहीं है। कब, किस स्थान पर मृत्यु हो जाए, इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन शिवपुराण में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में उल्लेख किया गया है जो मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं।

भगवान शिव जी ने माता पार्वती को बताया था मृत्यु के संकेतों के बारे में

शिव पुराण के अनुसार देखा जाए तो इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि एक बार माता पार्वती जी ने भगवान शिव जी से यह सवाल पूछ लिया था कि “मृत्यु के क्या संकेत हैं, मृत्यु निकट आने से पहले कौन-कौन से लक्षण और संकेत प्राप्त होते हैं? तब भगवान शिव जी ने माता पार्वती जी के इस सवाल का जवाब देते हुए मृत्यु निकट आने पर मिलने वाले संकेतों के बारे में उनको बताया था।

ये हैं मृत्यु से पहले के संकेत

1. शिव पुराण के अनुसार यदि किसी मनुष्य का शरीर पीला या सफेद पड़ जाए तो ऐसे इंसान की मृत्यु एक 6 महीने के अंदर होना निश्चित बताया गया है।

2. शिव पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यदि किसी मनुष्य को रंग पहचानने में दिक्कत उत्पन्न होने लगे या फिर अचानक से सब कुछ काला दिखाई देने लगे तो इसका मतलब होता है कि उस इंसान की मृत्यु बेहद करीब है।

3. शिव पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर किसी इंसान को अपनी छाया अपने से अलग दिखाई देने लगती है तो इसका अर्थ होता है कि एक महीने के अंदर वह इंसान यह दुनिया छोड़ कर चला जाएगा।

4. शिव पुराण के अनुसार यदि किसी मनुष्य का मुंह, कान, जीभ, आंखें और नाक अचानक पथरा जाए तो इसका अर्थ होता है कि उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने पश्चात हो जाएगी।

5. शिव पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जब किसी इंसान को पानी, तेल या फिर दर्पण में अपनी परछाई दिखाई नहीं दे या फिर परछाई विकृत नजर आती है तो इसका अर्थ होता है कि उस इंसान का जीवन सिर्फ 6 महीने ही बचा हुआ है।

6. शिव पुराण में यह बताया गया है कि अगर किसी मनुष्य की जीभ फूल जाए, अगर दांतों से मवाद निकलने लग जाए और सेहत खराब हो जाए तो इसका मतलब होता है कि वह मनुष्य 6 महीने के अंदर इस दुनिया को अलविदा कह देगा।

7. शिव पुराण के अनुसार अगर किसी मनुष्य को सूर्य, आग या चंद्रमा से उत्पन्न होने वाली रोशनी नजर नहीं आती है तो ऐसा मनुष्य 6 महीने से अधिक जिंदा नहीं रहता है।

8. शिव पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि किसी मनुष्य का बाया हाथ एक सप्ताह तक लगातार फड़फड़ाता रहे तो इसका मतलब होता है कि उस मनुष्य की एक महीने बाद मृत्यु हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button