विराट ही नहीं, इन 11 खिलाड़ियों के आंगन में भी जन्मी बेटियां, जानिए इन नन्ही परियों के नाम

बेटियों को मां लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनके घर में बेटियों का जन्म होता है उनके घर में साक्षात मां लक्ष्मी आती हैं। वह माता-पिता बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं जिनके घर में बेटी का जन्म होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बेटियों का सुख पाने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हाल ही में 11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए। इनके घर में लक्ष्मी ने जन्म लिया है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया लेकिन विराट के अलावा भी टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो बेटी के पिता हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है…..
विराट कोहली
सबसे पहले हम बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की। आपको बता दें कि विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया जिसके बाद पापा बने विराट कोहली की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा था। बेटी के जन्म पर विराट और अनुष्का बहुत ज्यादा खुश थे। विराट कोहली ने इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लोगों को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा था। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्यारा सा संदेश लिखा था। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की बेटी का नाम अन्वी बताया जा रहा है लेकिन इसका कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है। जीवा की उम्र 5 वर्ष की हो चुकी है। यह अपने पिता धोनी और माता साक्षी के साथ अक्सर नजर आती हैं।
अजिंक्य रहाणे
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भी एक प्यारी सी बच्ची के पिता हैं। अजिंक्य रहाणे ने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा है।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भी एक प्यारी सी गुड़िया के पिता हैं। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।
रविंद्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी एक प्यारी सी गुड़िया के पिता हैं। रविंद्र जडेजा ने अपनी बेटी का नाम निधयाना रखा है।
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा एक भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। चेतेश्वर पुजारा एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो टेस्ट में बेस्ट कहे जाते हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी बेटी के पिता हैं। इनकी बेटी का नाम अदिति है।
हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह की बेटी का नाम हिनाया हीर है।
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यह भी एक बेटी के पिता हैं। गौतम गंभीर की बेटी का नाम अजन गंभीर है।
अंबाती रायुडू
आपको बता दें कि अंबाती रायुडू की पत्नी चेनुपल्ली विद्या ने पिछले वर्ष एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के शानदार स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन एक नहीं बल्कि दो बेटियों के पिता हैं। रविचंद्रन अश्विन की एक बेटी का म आध्या है और दूसरी बेटी का नाम अखीरा है।
उमेश यादव
उमेश यादव की पत्नी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद उमेश यादव ने ट्विटर पर एक ट्वीट के माध्यम से दी थी।
सुरेश रैना
सुरेश रैना की बेटी का नाम ग्रेसिया है।