Funny jokes: दो मच्छर स्टडी कर रहे थे…पहला मच्छर- मैं तो आगे डॉक्टर बनूंगा….
इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
लड़कियों को हर आदमी को भैया कहने की….
इतनी बुरी आदत होती है कि…..
दरजी भैया, धोबी भैया, सब्जी वाला भैया….
फल वाला भैया, सफाई वाला भैया, रिक्शावाला भैया…..
वगैरह-वगैरह भैया…. सब भैया….!
पड़ोस की एक लड़की की सगाई हो गई तो…..
मैंने भी उससे पूछ लिया शादी किसके साथ हो रही है…..?
वह बोली-
मेरे साथ रोज मेट्रो में आया जाया करते थे…..
उन्हीं भैया के साथ….!!
Joke-3
हिंदी में वाक्य को छोटा करने पर कैसे….
हास्य पैदा होता है देखिए-
पति घबराया हुआ घर आया और पत्नी से बोला-
सुनो जी…. आज मैं आ ही रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता…..
इतने में छोटी बेटी बोल पड़ी- मम्मी…. भैया ने मेरी गुड़िया तोड़ दी….!
पति ने फिर से बोलना शुरू किया….
हां तो मैं कह रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता…..
अबकी बार बेटा बोल पड़ा- नहीं मम्मी पहले….
छुटकी ने मेरी कार तोड़ी….!
पत्नी- भगवान के लिए तुम दोनों चुप रहो…..
पहले मुझे कुत्ते की बात सुन लेने दो….!!
Joke-4
Joke-5
कल मेरा एक जिगरी यार मुझसे नाराज हो गया…..
गलती मेरी ही थी…. वजह भी बड़ी वाजिब थी….!
बात यह हुई कि उनकी पत्नी यानी हमारी प्रिय भाभी जी दुर्घटनाग्रस्त हो गई….
एक कोई हड्डी टूट गई थी….. एक प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ से संपर्क और परामर्श हुआ….
ऑपरेशन होगा… यह तय हो गया…..!
दोस्त टेंशन में था…. मैंने पूछा खर्चा तो काफी हो जाएगा ना….?
“हां” दोस्त ने सर हिलाया…… मैंने फिर पूछा- लाखों में….?
दोस्त ने फिर “हां” कहा….. बस यही में गड़बड़ कर बैठा…..!
जब मजाक में दोस्त का टेंशन दूर करके उसे हंसाने के लिए……
मुंह से निकल गया कि…. इतने में तो दूसरी आ जाती यार…..!
मेरा दोस्त भड़क गया….. यार का गुस्सा होना तो बनता ही है….
ऐसे टेंशन वाले माहौल में उसने एक थप्पड़ मारा और…..
दांत भींचकर कर बोला-
कमीने कुत्ते अब बता रहा है…..
जब जमा करवा दिए हैं….!!
Joke-6
बेटा- मां में एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा….
आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा….!
मम्मी- पहले यह बोतलें भर कर फ्रिज में रख….
“नालायक”……!!
Joke-7
Joke-8
चंपक- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो…..
मैं पागल हो जाऊंगा…..!
पत्नी- दूसरी शादी तो नहीं करोगे….?
चंपक- इस पागल का क्या भरोसा….
कुछ भी कर सकता है….!!
Joke-9
पत्नी- पहले मेरा फिगर पेप्सी की…..
बोतल की तरह था…..!
पति- वह तो अभी भी है…..!
पत्नी (खुश होकर)- सच…?
पति- हां….!
पहले 300ml की थी….
अब 2 लीटर की है….!!