बॉलीवुड

महेंद्र सिंह धोनी से गुलशन ग्रोवर को लगने लगा है डर, कहा- माही मेरे धंधे पर लात मत मारना

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी नकारात्मक भूमिका से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। उन्हीं में से एक अभिनेता गुलशन ग्रोवर हैं। यह हिंदी फिल्मों में “बैडमैन” के नाम से मशहूर हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर और खतरनाक खलनायक की लिस्ट में गुलशन ग्रोवर का नाम भी आता हैं। गुलशन ग्रोवर ने ज्यादातर फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाई है और लोगों को उनका रोल खूब पसंद आता है। इसी बीच फिल्मों में सबको अपनी खतरनाक छवि से डराने वाले गुलशन ग्रोवर अब खुद डर गए हैं।

जी हां, शायद आपको यह बात थोड़ी हैरान कर रही होगी परंतु अभिनेता गुलशन ग्रोवर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से डर गए। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से अपने नए-नए हेयरकट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का हेयर स्टाइल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं बॉलीवुड के बैडमैन यानी गुलशन ग्रोवर महेंद्र सिंह धोनी के हेयर कट से काफी प्रभावित हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने जो अपना लुक चेंज किया है उसकी तस्वीरें बीते दिनों से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी न्यू हेयर कट में दिखाई दे रहे हैं। वैसे महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक बेहद शानदार है। इसमें धोनी काफी कुल नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर की इन तस्वीरों को खुद अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायक गुलशन ग्रोवर ने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “माही भाई शानदार लुक… प्लीज कोई भी डॉन का रोल एक्सेप्ट मत करना वरना वह मेरे धंधे पर लात होगी। पहले से ही मेरे अजीज भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मुझे इस बिजनेस से बाहर कर रहे हैं। आलम खान बैडमैन तुम्हारे पास आ रहा है।”

सोशल मीडिया पर अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा किया गया यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी इस पोस्ट पर फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने यह लिखा है कि “बैड मैन हमेशा एक अच्छा बैड मैन रहेगा।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा है कि “आदरणीय गुलशन ग्रोवर सर, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। अलग-अलग दौर में बहुत सारे डॉन हो सकते हैं लेकिन बैड मैन केवल एक ही रहेगा।”

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने हेयर स्टाइल की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के समय धोनी अपने बाल लंबे रखते थे और उनका हेयर स्टाइल फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आता है। बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साल 2007 में अपने हेयर स्टाइल को पूरी तरह से चेंज कर दिया। समय-समय पर महेंद्र सिंह धोनी अपने हेयर स्टाइल में बदलाव करते रहते हैं, जिसको उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अगर हम अभिनेता गुलशन ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो गुलशन ग्रोवर आखरी बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म “मुंबई सागा” में दिखाई दिए थे।

Related Articles

Back to top button