धार्मिक

आजमाकर देखें कपूर के ये खास उपाय, हो जाएंगे मालामाल, कई परेशानियों का होगा समाधान

पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बिना कपूर के कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता है। ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो कपूर के कुछ खास उपाय से व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों को दूर कर सकता है इतना ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में कपूर के बहुत से स्वास्थ्य संबंधित फायदों के बारे में बताया गया है। अगर कपूर का औषधि के रूप में प्रयोग किया जाए तो इससे बहुत सी शारीरिक परेशानियां दूर होती है। कपूर की सहायता से घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

तंत्र शास्त्र के अनुसार कपूर के उपाय बहुत ही लाभदायक माने गए हैं। कपूर के उपायों से घर में सुख-शांति आती है, इतना ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आज हम आपको कपूर के ऐसे कुछ खास उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी सहायता से आपका भाग्य चमक सकता है और आप शीघ्र ही मालामाल होंगे।

कपूर के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पा रहा है। बार-बार कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप कपूर का उपाय कर सकते हैं। इस उपाय की सहायता से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। इसके लिए आपको एक चांदी की कटोरी लेनी होगी और उसमें लौंग और कपूर जलाकर नियमित रूप से पूरे घर में घुमाना होगा। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और आपके सारे कार्य बनने लगते हैं।

कपूर के उपाय से चमकेगा भाग्य

इस संसार में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिले। अगर आप अपने भाग्य को चमकाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आप कपूर का उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको साबुदाने और कपूर की जरूरत होगी। आप साबुदाने लेकर कपूर की सहायता से इनको जला दीजिए। आप इस उपाय को किसी भी दिन कर सकते हैं परंतु अगर आप यह उपाय गुरुवार के दिन करते हैं तो इससे आपको अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भाग्य चमकता है।

कपूर के उपाय से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी के घर में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घर की सुख-शांति भंग हो जाती है, जिसके कारण घर-परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर कलह बना रहता है। आप कपूर की मदद से अपने घर या ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप घर या व्यापार के स्थल पर कपूर की गोलियां रखें। इससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से धन लाभ भी मिलता है।

कपूर स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

कपूर को स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना गया है। कपूर की सुगंध शरीर तथा दिमाग दोनों को ही अच्छा रखने में सहायता करती है। यदि किसी को अनिद्रा की परेशानी है तो ऐसे में कपूर के तेल की खुशबू दिमाग को शांत रखेगी और आपको नींद भी अच्छी आएगी। रात के समय सोते वक्त कपूर के तेल की कुछ बूंदे तकिया पर लगा दीजिए। इस तरीके से दिमाग में ताजगी बनी रहती है।

कपूर के इस उपाय से होगी धन की प्राप्ति

तंत्र शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दीजिए और शाम के समय फूल में एक कपूर जला दीजिए। फूल को आप देवी दुर्गा को अर्पित करें। इस उपाय को करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है इतना ही नहीं बल्कि अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो वह भी वापस मिलेगा।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह उपाय कभी भी शुरू कर सकते हैं और आपको कम से कम 43 दिनों तक इसको करना होगा। अगर आप इस उपाय को नवरात्रि के दौरान करते हैं तो इससे और अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button