एक अनाथ बच्ची को सलीम खान ने गोद लेकर बदल दी किस्मत, इस हालत में सड़क पर मिली थीं अर्पिता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनका हर किरदार लोगों को बेहद प्रभावित करता है। खासतौर से आजकल के नौजवान सलमान खान की बॉडी बेहद पसंद करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान को गुस्सा भी बहुत अधिक आता है लेकिन सलमान खान दिल से भी बहुत अच्छे इंसान हैं। अगर यह किसी परेशान इंसान को देखते हैं तो इनका दिल पसीज जाता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान का पूरा परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। जहां सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं तो वहीं उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। सलमान खान के पिताजी सलीम खान भी बॉलीवुड के बड़े मशहूर लेखक रहे हैं। आपको बता दें कि सलीम खान की दो पत्नियां सलमा खान और हेलन है। वहीँ उनकी दो बेटियां भी हैं। जिनका नाम अलवीरा और अर्पिता है।
आप सभी लोगों को इस बात का तो पता ही होगा कि अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी सलमान खान अपनी बहन अलवीरा से भी ज्यादा अर्पिता से प्यार करते हैं। आपको बता दें कि सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अर्पिता की असली मां की मृत्यु मुंबई की सड़कों पर हो गई थी। जब अर्पिता अपनी मां के शव के पास बैठ कर रो रही थी तब सलीम खान की नजर उसके ऊपर पड़ी। हेलन और सलीम सड़क से जा रहे थे। उनकी नजर अर्पिता पर पड़ी और तुरंत ही उसको गोद लेने का फैसला ले लिया।
सलीम खान ने फुटपाथ पर अनाथ मिली बच्ची को अपनी बेटी बना लिया इतना ही नहीं बल्कि अपने बच्चों से बढ़कर अर्पिता को प्यार दिया। अर्पिता का पालन पोषण एक हिंदू की तरह हुआ। अर्पिता आज ना सिर्फ खान परिवार की लाडली बेटी है बल्कि उन्होंने आयुष शर्मा से विवाह भी किया है। अब अर्पिता दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। अर्पिता को घर के सभी सदस्य बेहद प्यार करते हैं और पिता घर में अपनी मां सलमा खान और भाई सोहेल खान के सबसे ज्यादा करीब हैं। सलमान खान भी अपनी बहन को बहुत मानते हैं।
आपको बता दें कि अर्पिता ने लंदन से फैशन और इंटीयर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। जब यह भारत आयीं तो उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर फर्म में नौकरी भी की। भले ही अर्पिता का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है लेकिन अर्पिता खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रखतीं हैं वर्ष 2014 में अर्पिता का विवाह आयुष शर्मा से हुआ था जो कि उनसे 1 साल छोटे हैं।
अर्पिता की शादी में खान परिवार ने दिल खोलकर खर्चा किया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। अर्पिता से सिर्फ खान परिवार ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड प्यार करता है। अर्पिता अपने पति आयुष से विवाह करके काफी खुश हैं।