धार्मिक

राशिफल 21 अगस्त: सूर्यदेव की कृपा से 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर

आज हम आपको रविवार 21 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन कमाने के नए नए स्रोतों प्राप्त होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है, जिस पर ध्यान देना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न होंगी, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। शरीर में थकान अनुभव करेंगे। किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजली से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे समझे मत लीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी से कोई भी ऐसा वादा ना करें, जिसको आप पूरा ना कर सकें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन कठिन नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। इसलिए सावधान रहें। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार को लेकर आप चिंतित नजर आ रहे हैं। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। ज्यादा खुशी में कोई भी गलत फैसला मत लीजिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता खत्म होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। भागदौड़ के कारण थकावट हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। पहले उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

Related Articles

Back to top button