स्वास्थ्य

दांतों के आसपास जमा ये पीला पदार्थ मसूड़ों व मुंह के रोगों को देता है जन्म, ऐसे करें प्लाक साफ

आजकल के समय में अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि हमारे दांतो पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। वर्तमान समय में ज्यादातर सभी लोगों को दांतो से जुड़ी हुई कोई ना कोई समस्या जरूर होती है। हर उम्र के लोगों में दांतों की समस्या देखी जा सकती है। बैक्टीरिया के संपर्क में आने की वजह से दांतो से जुड़ी हुई कई दिक्कत उत्पन्न होने लगती है, जिनमें “प्लाक” भी शामिल है।

दांतों के आसपास जो हल्का पीला या भूरे रंग का पदार्थ जम जाता है उसको प्लाक कहते हैं। जब हम सुबह के समय ब्रश करते हैं और फिर दिन भर खाना खाते रहते हैं तो दांतों के बीच में भोजन के बहुत छोटे छोटे कण जमा हो जाते हैं, जिनसे बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगता है। यह बैक्टीरिया एक गाढ़ा चिपचिपा पदार्थ छोड़ने लगते हैं, जो प्लाक होता है। प्लाक दांतो को धीरे-धीरे कमजोर करने लगता है और मुंह से संबंधित कई रोग जन्म लेने लगते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दांतो पर जमा हुआ प्लाकक किन-किन तरीकों से साफ कर सकते हैं और दांतो से संबंधित रोगों से कैसे बचा जा सकता है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रोजाना दांतो को ब्रश जरूर करें

अगर आप अपने दांतो को साफ और स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना ब्रश करना बहुत ही आवश्यक है। आप रोजाना दो बार ब्रश करें। सुबह और रात को सोने से पहले। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ब्रश मुलायम होना चाहिए क्योंकि अगर ब्रश कठोर होगा तो इसकी वजह से आपके मसूड़े छिल सकते हैं। अगर आप दिन में कुछ खाते-पीते हैं तो उसके बाद कुल्ला जरूर करें।

बेकिंग सोडा और नमक से प्लाक निकालें

अगर आप अपने दांतो पर जमा हुआ पीला पदार्थ यानी प्लाक हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप बेकिंग सोडा और नमक का प्रयोग कर सकते हैं। यह बेहद खास घरेलू नुस्खा माना जाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नमक लीजिए। इसमें 8 से 10 बूंदे सरसों का तेल डालकर इसको अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब इसको आप अपने दांतो पर हल्के हल्के हाथों से ब्रश कीजिए। दांतों के पिछले हिस्से को ठीक प्रकार से सफाई जरूर करें। अगर आप 1 दिन में तीन बार ऐसे ब्रश करते हैं तो इससे बहुत जल्द दांत साफ होंगे और प्लाक से छुटकारा मिलेगा।

खाने के तुरंत बाद दांत साफ ना करें

अक्सर देखा गया है कि कई लोगों की ऐसी आदत होती है कि वह खाना खाने के तुरंत बाद दांत साफ करने लगते हैं। वह ऐसा समझते हैं कि इससे दांत स्वस्थ रहेंगे परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। खाना खाने के 30 से 40 मिनट के बाद दांतो को साफ करना चाहिए। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ही दांत साफ करते हैं तो इससे आपके दांत कमजोर हो सकते हैं।

दांत ही नहीं जीभ की सफाई भी करें

दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई करना भी बहुत ही आवश्यक होता है। जब आप ब्रश कर रहें हो तब आप जीभ को भी ठीक प्रकार से साफ कीजिए। जीभ साफ करने के लिए बाजार में बहुत सी चीजें मिलती हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी जीभ साफ कर सकते हैं। जीभ पर भी बैक्टीरिया होते हैं, इसलिए जीभ साफ करने के बाद आप ठीक से कुल्ला जरूर कीजिए।

दांतों को फ्लॉस करना है जरूरी

जब हम ब्रश करते हैं तब जहां तक ब्रश पहुंचता है वहीं तक दांत साफ होते हैं परंतु दांतो के बीच में फंसे हुए खाने के कण नहीं निकल पाते हैं। ऐसी स्थिति में दांतो को फ्लॉस करना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए आप एक महीन धागा ले सकते हैं और दांतो के बीच में ठीक प्रकार से धागे की सहायता से सफाई कीजिए। फ्लॉस करने से दांतों और मसूड़ों के उन भागों से भी बैक्‍टीरिया, खाद्य कणों और प्लाक की सफाई हो जाती है जहां पर टूथब्रश नहीं पहुंच पाता है। फ्लॉस करने के बाद आप ठीक प्रकार से कुल्ला कर लीजिए।

Related Articles

Back to top button