बॉलीवुड

लाल साड़ी में इन अभिनेत्रियों ने ढाया कहर, रेखा की तस्वीर से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन अभिनेत्रियों के चाहने वाले इनके फैशन सेंस को बेहद पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं और हर अभिनेत्री का अपना एक अलग ही स्टाइल है। यह सभी अभिनेत्रियां अपने अलग-अलग स्टाइल की वजह से खूब तारीफ बतरतीं हैं।

अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां किसी फेस्टिवल के अवसर पर या फिर खास इवेंट पर साड़ी पहनकर पहुंचती हैं। यह अभिनेत्रियों साड़ी को ही इन मौको पर प्राथमिकता देती हैं। वैसे देखा जाए तो महिलाएं साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में अगर लाल साड़ी की बात की जाए तो लाल साड़ी में महिलाओं की खूबसूरती और ज्यादा निखर कर सामने आती है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने लाल साड़ी पहनी और अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना दिया।

दीपिका पादुकोण

 

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बनाई और यह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी हैं। जैसा कि आप लोग इनकी इस तस्वीर को देख रहे हैं। लाल साड़ी में यह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण लाल साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी नजर आ रही हैं। दीपिका के इस लुक को देखकर उनकी फिल्म “पद्मावत” की याद आ जाती है। वैसे दीपिका का यह लुक बेहद गजब लग रहा है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी त्योहारों के अवसर पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। यह तस्वीर पिछले साल के करवाचौथ के अवसर की है। जब शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। वैसे वेस्टर्न हो या इंडियन लुक, शिल्पा शेट्टी दोनों में ही बेहद खूबसूरत लगती हैं। अभिनेत्री के बारे में ऐसा माना जाता है कि वह साड़ी को जितने अलग-अलग तरह से कैरी करती हैं, वैसा शायद ही कोई करता हो।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर यह फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस भी इनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। यह तस्वीर दिवाली के अवसर की है, जब जाह्नवी ने शेयर की थी। वैसे लाल रंग की साड़ी में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लाल साड़ी के साथ उन्होंने वर्क किया हुआ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ यह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कृति सेनन

 

कृति सेनन लाल साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। हाथों और कानों में ज्वेलरी उनके इस लुक को कंप्लीट करता है। कृति सेनन ने अपने इस ग्लैमरस अवतार से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

रेखा

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा को देखकर मानो ऐसा लगता है कि समय के साथ-साथ इनकी उम्र बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। खूबसूरती के मामले में रेखा अभी भी कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। अभिनेत्री रेखा अपनी कांजीवरम साड़ियों के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर उनको गोल्डन या ऑफ वाइट रंग की साड़ी में देखा गया है। रेखा का यह लुक सबसे अलग रहा। वैसे लाल साड़ी में रेखा की खूबसूरती और अधिक निखर जाती है।

Related Articles

Back to top button