धार्मिक

जीवन में आने लगे ऐसी परेशानियां तो शनिदेव होते हैं भारी, जानिए किस तरह के मिलते हैं संकेत

शनिदेव एक ऐसे देवता हैं, यदि यह किसी से नाराज हो जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं परंतु जिस भक्त से शनिदेव खुश हो जाते हैं, उस भक्त के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने लगती हैं। सभी लोग शनि देव की बुरी दृष्टि से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। शनिदेव की बुरी दृष्टि व्यक्ति पर पड़ना बहुत खराब माना जाता है। शनिदेव की बुरी दृष्टि की वजह से जीवन में दुखों के बादल मंडराने लगते हैं। ज्यादातर लोगों की यही धारणा रहती है कि शनि देव हमेशा बुरा ही करते हैं परंतु यह बिल्कुल भी सच नहीं है। अगर आपने शनिदेव को प्रसन्न कर दिया तो समझिए आपके जीवन की आधी से अधिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

 

ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह की विशेष भूमिका बताई गई है। इनको न्यायधीश का दर्जा प्राप्त है। शनिदेव कर्मों के हिसाब से ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका मिलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके ऊपर शनि भारी है।

जब शनिदेव होते हैं भारी, तब मिलने लगते हैं कुछ ऐसे संकेत

1. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के अचानक ही सिर के बाल झड़ने लग जाए तो उसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति के ऊपर शनि की छाया पड़नी आरंभ हो चुकी है। ऐसे में तुरंत ही उस व्यक्ति को शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिषीय उपाय अपनाना चाहिए ताकि शनि का बुरा प्रभाव कम हो सके।

2. अगर किसी व्यक्ति के व्यवहार और मन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं तो यह शनि के अशुभ प्रभाव के संकेत हैं।

3. अगर व्यक्ति अनैतिक तरह के कार्यों में रुचि नहीं लगता है या फिर किसी ना किसी वजह से नुकसान होने लगता है तो यह शनि के अशुभ प्रभाव के संकेत माने जाते हैं।

4. जिन लोगों के ऊपर शनि भारी रहता है उनका मन कामकाज में नहीं लगता है। उन लोगों के अंदर काम टालने की आदत आ जाती है।

5. शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति को अपने कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। बना बनाया काम भी आखिर में बिगड़ जाता है।

6. अगर किसी व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगे तो यह शनि के भारी होने का संकेत माना गया है।

7. शनि का अशुभ प्रभाव होने की वजह से व्यक्ति आलसी हो जाता है। बाल, नाखून और दाढ़ी हमेशा बढ़े हुए होते हैं।

8. अगर कोई व्यक्ति खाने-पीने में मांस-मदिरा के प्रति रुचि लेने लगता है तो यह शनि का अशुभ प्रभाव माना गया है।

9. व्यक्ति के जूते-चप्पलों का चोरी होना, शनि के भारी होने का संकेत माना जाता है।

10. अचानक ही घर की दीवार का ढ़हना शनि का अशुभ प्रभाव का संकेत है।

11. अवैध प्रेम संबंधों की तरफ रुचि बढ़ना। घर के पालतू जानवर का अचानक ही मृत्यु हो जाना। शनि के भारी होने का संकेत होता है।

12. नौकरी या बिजनेस में अचानक ही परेशानी बढ़ने लग जाए तो समझ लीजिए कि आपके ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव है।

Related Articles

Back to top button