विशेष

जीत की एक्साइटमेंट में इस खिलाड़ी ने उठा लिया था मुंबई इंडिन्स की मालकिन नीता अंबानी को गोद में

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 लीग है और इसे हर साल करोड़ों लोग देखते हैं कई क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ी इस लीग में आते हैं और खेलते हैं यहां कई खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए और सुर्खियों में रहे है। टीम के मालिक भी सुर्खियों में होते हैं ।

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी मुंबई इंडियंस टीम की मालिक हैं और वह अक्सर कुछ कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। नीता अंबानी अक्सर मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी टीम को चीयर करते हुए नजर आती है।

मैच जीतने के बाद वह खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न भी मनाती है। 2010 में मैच जीतने के बाद उनकी टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह इतने एक्साइटेड हो गए उन्होंने नीता अंबानी को गोद में उठा लिया।

सेमी फाइनल जीतने की खुशी में उठाया था गोद में

2008 में आईपीएल मैचों की शुरुआत हुई थी। तब से ही मुंबई इंडियंस एक बहुत स्ट्रांग टीम मानी जाती है। नीता अंबानी हर मैच में खिलाड़ियों से पर्सनली मिलकर उनका हौसला बढ़ाती है। वही जीत का जश्न भी सब साथ मनाते हैं। मामला साल 2010 के आईपीएल के दौरान का है‌। साल 2010 में आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस ने सेमीफाइनल मैच जीता था। मुंबई में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जिसकी खुशी में हरभजन सिंह ने नीता अंबानी को अपनी गोद में उठा दिया था। इसके बाद हरभजन सिंह सुर्खियों में आ गए थे। जिसने भी वह तस्वीर देखी वह हैरान रह गया।

हालांकि नीता अंबानी को पहले भी अपने सभी खिलाड़ियों के साथ घुलते मिलते देखा गया है। मुंबई टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग  शेयर करती हैं। लेकिन हरभजन के साथ उनकी यह तस्वीर देखकर सबको बहुत हैरानी हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी सुर्खियों में रही। एक मैच की जीत के बाद उन्हें प्रबंधन के एक शख्स ने भी बाहों में भर लिया था। वह तस्वीर भी वायरल हुई और नीता अंबानी को उसके लिए ट्रोल भी किया गया।

बेटे अनंत अंबानी के साथ टीम को करती है चीयर

आईपीएल मैचों के दौरान नीता अंबानी को अक्सर अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ देखा जाता है। नीता अंबानी जब भी अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए प्लेयर्स से मिलती है। तब अनंत अंबानी साये की तरह उनके साथ रहते हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ मैच में उनके प्रदर्शन के लिए भी उन्हें गले लगाकर शाबाशी देती है।

नीता अंबानी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की पूरी कोशिश करती हैं। केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें खिलाड़ियों के साथ नाचते हुए देखा जाता है। वैसे तो अनंत अंबानी ज्यादातर अपनी मां के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी बड़े बेटे आकाश अंबानी मैच के दौरान टीम को चीयर करते हुए नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button