धार्मिक

Rashifal 16 October: मां लक्ष्मी 6 राशियों पर हो रही है मेहरबान, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे

हम आपको शुक्रवार 16 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अधूरे कार्यों की पूर्णता को आज का दिन शुभ हैं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। परिजनों से विवाद से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संयुक्त व्यवसाय में शामिल लोग व्यापार यात्रा के लिए जा सकते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होगा। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। सावधानी बरतें। पड़ोसी से मधुर संबंध बनेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। पारिवारिक जिम्‍मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। संतान की पढ़ाई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका पसंदीदा रिश्तेदार या दोस्त आपको शाम तक आश्चर्यचकित कर सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटनस्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। सुस्‍वादु खानपान में वृद्धि होगी। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परमात्मा में आस्था बढ़ेगी। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य खफ़ा हो सकते हैं। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको रूका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभलें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी की ओर से मान मिलेगा, हो सके तो उनकी अभिलाषा पूर्ण करें। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। आप अपने खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें। सम्बंधो में भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। परिवार में मौजूद एक सदस्य के बारे में कोई अच्छी खबर मिलेगी। टेंशन खत्म हो सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी जिम्मेदारियों से मुँह न मोड़े उन्हें समझे और निभाएं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से कर लें। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर इतना जल्दी से भरोसा ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में सफलता मिलने की संभावना है। मन में स्थिरता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले शांत होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपने गुस्से पर काबू रखें। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का मौका हासिल होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे भवन पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी भी प्रकार की शारीरिक चुनौती का सामना करने पर अकेले काम करें और सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे।

आपने Rashifal 16 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धन प्राप्ति की है अभिलाषा तो जरूर करें ये उपाय, दूर होगी दरिद्रता, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Related Articles

Back to top button