मनोरंजन

तलाकशुदा शख्स से मोनालिसा करती थी बेहद प्यार, शादी से पहले 6 साल एक दूसरे के साथ रहे थे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है, जिन्होंने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में बल्कि कई अन्य भाषाओं के फिल्मों में भी काम किया है। यूं तो मोनालिसा एक बेहतरीन फिल्म एक्ट्रेस हैं, मगर फिल्मों से ज्यादा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके अब तक कई अफेयर्स रह चुके हैं, इन्हीं में से उनका एक अफेयर तलाकशुदा शख्स के साथ था। आइए जानते हैं, आखिर कौन था वो शख्स…

जानिए कौन था मोनालिसा का पहला प्यार…

मदन-मोनालिसा

गौरतलब हो कि मोनालिसा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक वक्त था, जब उन्होंने खुद से बड़े उम्र के एक शख्स को डेट किया था। बताया जाता है कि उस शख्स का नाम मदन था। मदन और मोनालिसा की कई तस्वीरें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिससे ये पता चलता है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि मदन ही वो शख्स थे, जो मोनालिसा को कोलकाता से मुंबई लाए। मुंबई आने के बाद मोनालिसा ने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया, उसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मदन ने ही मोनालिसा की पहचान भोजपुरी सिनेमा में बनाई थी।

मदन-मोनालिसा

बता दें कि मदन पहले से शादीशुदा व्यक्ति थे और उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी मुलाकात मोनालिसा से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा, मगर दोनों तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे के साथ रहे और फिर आपसी झगड़ों की वजह से ये रिश्ता टूट गया था। मदन से ब्रेकअप के बाद मोनालिसा अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में आईं।

ऐसे हुई थी मोनालिसा और विक्रांत की पहली मुलाकात

विक्रांत सिंह राजपूत-मोनालिसा

विक्रांत और मोनालिसा की पहली मुलाकात फिल्म दुल्हा अलबेला के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों ने एक साथ लिव-इन में रहने का फैसला किया और तकरीबन 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे औऱ बाद में इस कपल ने शादी का फैसला कर लिया।

मोनालिसा ने विक्रांत संग इस जगह पर रचाई थी शादी…

विक्रांत सिंह राजपूत-मोनालिसा

साल 2016 में मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली और दोनों ने यहां शादी रचा ली। इस शादी में मोनालिसा और विक्रांत के फैमिली मेंबर्स के अलावा रवि किशन और निरहुआ जैसे कई भोजपुरी स्टार्स भी शामिल हुए थे। बता दें कि विक्रांत सिंह राजपूत भी एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता हैं और उन्होने मोनालिसा के साथ संईया तूफानी, मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी, प्रेम लीला जैसी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी देखना पसंद करते हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत-मोनालिसा

बताया जाता है कि मोनालिसा व्यवहार से काफी सीधी सादी हैं, जबकि विक्रांत काफी तेज-तर्रार हैं। मगर वो मोनालिसा को लेकर काफी पॉजेसिव रहते हैं। इस बात पर उन्होंने एक बार कहा था कि मैं आजमगढ़िया हूं, लोगों की पॉलिटिक्स समझ जाता हूं। मैं मोनालिसा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव औऱ पॉजेसिव हूं।

बता दें कि अंतरा बिस्वास यानी मोनलिसा बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2005 में अजय देवगन औऱ सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं से सजी फिल्म ब्लैकमेल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका रोल एक आइटम गर्ल का था। बता दें कि उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं के फिल्मों में भी काम किया है।

Related Articles

Back to top button