धार्मिक

इन लोगों को करना चाहिए रविवार का व्रत, सूर्य देव की कृपा से अशुभ फल भी बन जाएगा शुभ

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। रविवार का दिन सूर्य ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा रविवार का दिन सूर्य देव के साथ साथ भगवान विष्णु का दिन भी होता है। आपको बता दें कि सूर्य देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन उपवास जरूर रखना चाहिए इससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

जो व्यक्ति रविवार का व्रत करते हैं उनको मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, अच्छा स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किन लोगों को रविवार का व्रत करना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप सूर्य देव की आराधना करेंगे तो अशुभ फल भी शुभ फल में बदल जाएंगे।

जानिए किसे करना चाहिए रविवार का व्रत

  • अगर किसी व्यक्ति की राशि में सिंह है या फिर कुंडली में सूर्य के साथ शनि या राहु है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु लग्न में है और सूर्य किसी भी भाव में स्थित है या पितृदोष है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और मंगल साथ है और चंद्र और केतु भी साथ है तो ऐसी स्थिति में रविवार का व्रत रखना चाहिए इसके साथ ही उपाय भी करना आवश्यक है।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य के शुक्र, राहु और शनि शत्रु हैं। अगर सूर्य इनसे ग्रसित हो रहा है तो ऐसी स्थिति में रविवार का व्रत जरूर रखें।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति छठे, सातवें और आठवें भाव में है तो रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। इसके साथ ही उपाय भी करना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति के सिर में दर्द, बेहोशी, अकड़न, कफ, बलगम, दांतों की समस्या है तो उसको रविवार का व्रत रखने के साथ ही उपाय करना चाहिए।
  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जीवन का सुख छीन जाता है। इस तरह के लोगों को रविवार का व्रत जरूर करना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की खराब स्थिति है तो इसकी वजह से गुरु, देवता और पिता भी साथ छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि नौकरी भी छूट जाती है। सोने के आभूषण खोने की संभावना अधिक रहती है या चोरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में रविवार का व्रत और उपाय जरूर करें।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और शनि एक ही भाव में है तो इसकी वजह से घर की महिला को कष्ट का सामना करना पड़ता है। यदि कुंडली में सूर्य और मंगल साथ है और चंद्र और केतु साथ है तो ऐसी स्थिति में पुत्र, मामा और पिता को कष्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रविवार का व्रत और उपाय जरूर करना चाहिए।

रविवार के उपाय

  • रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए।
  • आप सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • रविवार के दिन बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन करा सकते हैं।
  • भगवान विष्णु जी की उपासना कीजिए।
  • आप मंत्र “ॐ रं रवये नमः” या “ॐ घृणी सूर्याय नमः” का जाप 108 बार एक माला कीजिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूर्व दिशा को ठीक करना चाहिए।
  • अगर आप घर से बाहर किसी काम के लिए जा रहे हैं तो मुंह में मीठा डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से बाहर जाएं।
  • रविवार के दिन तांबा, गेहूं और गुड़ का दान कीजिए।
  • रविवार को आप तांबे के दो टुकड़े लीजिए। एक टुकड़े को पानी में प्रवाहित कर दीजिए और दूसरे टुकड़े को अपने पास जीवन भर रखिए।
  • पिता का सम्मान कीजिए और रोजाना चरण स्पर्श करें।
  • आदित्य हृदय का स्रोत करना बहुत ही लाभदायक माना गया है।
  • आप गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button