Funny jokes: पति- कैसा खाना बनाया है तुमने…एक दम गोबर जैसा….! पत्नी- हे भगवान!…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
पप्पू (पत्नी से)- अच्छा ये बताओ….?
‘बिदाई’ के समय तुम…..
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो….?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…..
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे….
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा….!!
Joke-3
बुढ़िया का दामाद बहुत काला था….
सास- दामाद जी…. आप तो एक महीना यहाँ रुको…
दूध, दही खाओ मौज करो….
आराम से रहो यहाँ……!
दामाद- अरे वाह!…. सासु माँ….
आज तो बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पे….?
सास- अरे…. प्यार व्यार कुछ नहीं कलमुहे…….
वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया है…..
कम से कम तुम्हे देख कर दूध तो देती रहेगी….!!
Joke-4
Joke-5
एक गांव में एक लड़का लड़की को देखने गया…..
लड़की शरमाते हुए चाय लेकर आई….
इस दौरान लड़का फोन पर बात कर रहा था….
लड़का- हां… हां…. मैं दो दिन में वापस आ रहा हूं….
उससे पहले तुम अंबानी से बोल दो कि….
जो 15 करोड़ का सौदा हुआ है….
उससे एक पैसा कम नहीं लेगा और….
फिर मुझसे बात करना…. मुझे उसके बाद लंदन जाना होगा….
ओके… ओके…!
उस दौरान लड़की खड़ी खड़ी लड़के के लिए….
लाई हुई चाय पी रही थी….!
लड़का- ओह!…. सॉरी…. बातों बातों में ध्यान ही नहीं रहा….
आप यहां खड़ी हो….!
लड़की- कोई बात नहीं…..
आपको तो यह भी नहीं मालूम कि….
इस छोटे से गांव में किसी भी कंपनी का टावर नहीं है….!!
Joke-6
पति- व्रत है…?
पत्नी- हाँ जी….
पति- कुछ खाया….?
पत्नी- हाँ जी….
पति- क्या…?
पत्नी- केला, सेब, अनार, फ्रूट क्रीम, आलू की टिक्की, मूंगफली, साबूदाने की खीर….
साबूदाने के पापड़, कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े का आटे का हलवा, खीरा….
सुबह-सुबह चाय और अब जूस पी रही हूं….!
पति- बहुत सख्त व्रत रख रही हो….
यह हर किसी के बस की बात नहीं है…..
और कुछ खाने की इच्छा है….?
देख लो…. कहीं कमजोरी ना आ जाए…..!!
Joke-7
Joke-8
बेटा- मां लव मैरिज करने से घर वाले….
नाराज होते हैं क्या….?
मां- बेटा तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा….
और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा….
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं….
जहां अच्छा लड़का दिखा…. शुरू हो गई…..
बेटा इनसे बच के रहना…. यह बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं….
और इनका तो खानदान भी…..
बेटा- बस माँ…. ऐसा कुछ नहीं है….
वह तो पापा बता रहे थे कि….
आप दोनों की लव मैरिज हुई थी….!!
Joke-9
पति- काम के लिए बाई रखें…..?
पत्नी- नहीं चाहिए……
पति- क्यों…..?
पत्नी- तुम्हारी आदते मैं अच्छी तरह…..
जानती हूँ….. भूल गए…..?
पहले मैं भी बाई ही थी…..!!