बॉलीवुड

Photos: जब 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां बनी थीं दुल्हन, लाखों-करोड़ों फैंस का टूट गया था दिल

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां मौजूद हैं अगर हम 90 के दशक की अभिनेत्रियों की बात करें तो इस दशक की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में एक ही जगह बनाई है। आज भी यह अभिनेत्रियां फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं। काजोल, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, जूही चावला समेत ऐसी कई अभिनेत्रियां थीं जिन्होंने 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे थे लेकिन सभी फैंस का दिल तब टूट गया था, जब इन खूबसूरत हसीनाओं ने शादी रचाई थी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 90 के दशक की अभिनेत्रियों की ब्राइडल लुक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी

90 के दशक के खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी का भी नाम आता है। इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है परंतु जब शिल्पा शेट्टी की शादी हुई थी तो उस वक्त कई नौजवानों के दिल टूट गए थे। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी। इनकी शादी की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया था। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। उस समय के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का ब्राइडल लुक सुर्खियों में छाया हुआ था। उनकी शादी पंजाब और बंट का मिक्सचर था और शिल्पा शेट्टी ने खुद को एकदम दुल्हन की तरह सजाया था। शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की हैवी साड़ी पहनी थी जिसे डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन की थी। साड़ी में गोल्डन कलर से वर्क किया गया था।

करिश्मा कपूर

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा कपूर ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें यह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा कपूर की शादी में सबकी निगाहें उनके लहंगे पर ही नहीं बल्कि उनके कलीरों पर भी टिकी हुई थीं। करिश्मा कपूर की शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी परंतु इनके विवाह का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। वर्ष 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया और यह एक-दूसरे से अलग हो गए।

रवीना टंडन

90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक समय पहले अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बना लिया था। इनकी खूबसूरती के साथ-साथ फैंस इनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ करते थे। आपको बता दें कि 22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल थडानी से शादी की थी। अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था और साथ में लाल रंग की ज्वेलरी कैरी की थी। अभिनेत्री रवीना टंडन का ब्राइडल लुक काफी दिनों तक मैगजीन और अखबारों में सुर्खियों का विषय बना हुआ था।

जूही चावला

90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई थी और इस बात का खुलासा तब हुआ था जब अभिनेत्री 1998 में मां बनने वाली थीं। जूही चावला ने गुपचुप तरीके से बेहद साधारण रूप से विवाह किया था। अभिनेत्री ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी और साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी की थी। उस समय के दौरान जूही चावला का ब्राइडल लुक काफी सुर्खियों में छाया हुआ था।

काजोल

90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी करके सभी फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। उस समय के दौरान काजोल का ब्राइडल लुक सुर्खियों में छाया हुआ था। आपको बता दें कि काजोल बंगाली हैं लेकिन उन्होंने अजय देवगन के साथ महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया था। जितनी चर्चा उनकी शादी की थी उतनी ही उनके आउटफिट की भी चर्चा हुई थी। काजोल ने अपनी शादी में हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button