Funny jokes: पति आधी रात को अपनी मोटी पत्नी को जगा कर बोला- घुट घुट कर मरना सही या फिर….

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
एक आदमी ने अपोलो हॉस्पिटल के बड़े डॉक्टर को फोन किया-
डॉक्टर साहब….. वार्ड नंबर 211 में भर्ती करतार सिंह अब कैसा है….?
डॉक्टर- करतार सिंह अब ठीक है….
उसका ब्लड प्रेशर नार्मल है…. शुगर भी ठीक है…..
खाना भी खा रहा है…. दो-तीन दिन में उसकी छुट्टी हो जाएगी….!
आप क्या करतार के रिश्तेदार हो….?
आदमी- अरे मैं खुद करता हूं…..
साला यहां कोई कुछ बताता ही नहीं कि मैं कैसा हूं…..
और घर कब जाऊंगा….!!
Joke-3
संता ने बैंक से लोन लेकर एक कार खरीदी…..
पैसा समय पर नहीं चुका पाया तो…..
बैंक वाले आकर कार उठा ले गए….!
संता रोते हुए बोला- पहले पता होता तो….
शादी भी लोन लेकर ही करता….!!
Joke-4
Joke-5
पति-पत्नी घर में खाली बैठे थे….
पत्नी ने पति से कहा-
चलिए टाइमपास के लिए एक खेल खेलते हैं….
एक कागज में 5 महिलाओं के नाम लिखें… जिन्हें आप पसंद करते हैं….
मैं उन 5 पुरुषों के नाम लिखती हूं… जिन्हें मैं पसंद करती हूं….!
दोनों ने कागज कलम लेकर तुरंत लिखना शुरु कर दिया….!
कुछ मिनटों के बाद…..
पत्नी ने लिखे नाम-
सचिन तेंदुलकर
आमिर खान
रणबीर कपूर
विराट कोहली
सलमान खान
पति द्वारा लिखे गए नाम-
शीना (स्कूल फ्रेंड)
अंकिता (पत्नी की चचेरी बहन)
शीला (पत्नी की दोस्त)
सोनाली (पड़ोस वाली भाभी)
संगीता (बेटे की क्लास टीचर)
तात्पर्य…..
पुरुष एक वास्तविक जीवन जीते हैं और…..
महिलाएं सपनों की दुनिया में रहती हैं…..!!
Joke-6
देश की सबसे बड़ी अंधश्रद्धा….
शादी कर दो लड़का सुधर जाएगा और….
दूसरी अंधश्रद्धा….
लड़का शादी से पहले बहुत अच्छा था….
शादी के बाद ही बिगड़ा…..!!
Joke-7
Joke-8
बेगम- क्या चांद ला सकते हो….?
मियां कमरे में गए और कुछ चीज छुपा कर लाए और….
बेगम से कहा आंखें बंद करो और….
वह चीज बेगम के हाथों में रख दिया फिर…..
आंखें खोलने को कहा….
बेगम की आंखों में आंसू थे क्योंकि….
उनके हाथों में एक आईना था जिसमें…..
बेगम का चेहरा नजर आ रहा था…..!
बेगम- या खुदा….. आप मुझे चांद सा समझते हो….?
मियां बोले- नहीं…. मैं तो आपको सिर्फ यह समझा रहा था….
जिस मुँह से चांद मांग रही हो… वह….
सूरत कभी आईने में भी देख लिया करो….!!
Joke-9
समझदार पत्नियों को समर्पित….
पति- मधुमेह की वजह से डॉक्टर ने…..
चाय फीकी पीने को कहा है….!
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी…..
लड्डू खाकर पी लेना….
फीकी लगेगी….!!
Joke-10
परम ज्ञान…. बीवी हमेशा सही होती है….
रात को कमरे का ताला खराब हो गया था…..
बीवी ने टॉर्च मुझे थमाई और खुद ताला खोलने में लग गई…..
काफी समय गुजर गया लेकिन ताला खुलने का नाम ही नहीं ले रहा था…..
बीवी का पारा सातवें आसमान को छूने लगा फिर…..
उसने टॉर्च पकड़ ली और मुझे कहा कि तुम कोशिश करो…..
मैंने कोशिश की और ताला झट से खुल गया…..
बीवी मुझ पर बरस पड़ी और कहने लगी…..
अब पता चला….. टॉर्च कैसे पकड़ते हैं…..!!