बॉलीवुड

इन हसीनाओं का टैटू सोशल मीडिया पर मचा रहा है तबाही, देखें किस अभिनेत्री ने कहाँ बनवाया है टैटू

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया में हर दिन कोई ना कोई नया फैशन देखने को मिलता है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां आउटफिट से लेकर हर स्टाइल लुक में नजर आती रहती हैं। इसी बीच टैटू का क्रेज भी इन दिनों बॉलीवुड के सितारों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने शरीर के अंगों पर टैटू बनवाया है। बॉलीवुड की हसीनाएं टैटू की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। किसी अभिनेत्री ने फिल्म के लिए टैटू बनवाया है तो किसी अभिनेत्री ने अपने प्यार के इजहार में अपने लवर का नाम लिखवाया है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस अभिनेत्री ने शरीर के किस अंग पर टैटू बनवाया है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी आता है। प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। देश के साथ-साथ यह विदेशों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे इन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर पिता की याद में टैटू बनवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ पर “डैडीजी लिटिल गर्ल” लिखवाया है। प्रियंका का यह टैटू उनके पिता के प्रति प्यार को दर्शाता है।

आलिया भट्ट

आजकल के समय में बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शुमार है। आलिया भट्ट लगातार सुपर हिट फिल्मों में काम कर रही हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। बॉलीवुड में इन्होंने फिल्म “संघर्ष” से डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल निभाया था। फिलहाल में आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने “पटाका” नाम का टैटू बनवाया है।

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि महज 18 वर्ष की उम्र में ही सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स 1994 का ताज अपने नाम किया था। यह मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं। सुष्मिता सेन भी टैटू की बेहद शौकीन हैं। वैसे तो ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन ने कई टैटू बनवाए हैं। सुष्मिता सेन ने एक टैटू बैक पर, हाथ पर और कलाई पर भी बनवाया है। उन्होंने टैटू में “Aut viam inveniam aut faciam” लिखवाया है। जिसका मतलब होता है “या तो मैं रास्ता ढूंढ लूंगी या फिर बना लूंगी।” सुष्मिता सेन अपने टैटू की वजह से सुर्खियां बटोरतीं रहती हैं।

ईशा देओल

फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी पीठ पर गायत्री मंत्र का टैटू बनवाया है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कंधे पर ओम का टैटू भी बनवाया है।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा मशहूर अभिनेत्री, डांसर, मॉडल हैं। यह भारत की टॉप आइटम गर्ल्स में से एक मानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा छैया छैया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हुई हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने शरीर पर तीन टैटू बनवाए हैं। पहला टैटू हाथ पर है, जिसमें उन्होंने रोमन नंबर “IX-XI-MMII” गुदवाया है। दूसरा टैटू बैक पर है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी का अक्षर बनवाया है और तीसरा टैटू उनकी पीठ पर बना हुआ है जिसमें उन्होंने तीन वर्ड्स उड़ती हुई गुदवाया है।

Related Articles

Back to top button