चुटकुले

Funny jokes: अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे…उसने सारी लाइट बंद कर दी…तभी रूम में जुगनू आया…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

इसे कहते हैं विकास……

*साल 2000 में*

पति- एक कप चाय….!

पत्नी- लाऊंगी….. अभी सीरियल में ब्रेक आने दो….!!

*साल 2010 में*

पति- एक कप चाय….!

पत्नी- हल्ला ना करो…..

खाली होकर देती हूँ….

नहीं तो खुद ही बना कर पी लो….!!

*साल 2021*

पति- एक कप चाय….!

पत्नी- क्या कहा….?

पति- एक कप चाय बनाने जा रहा था….

सोचा तुमसे भी पूछ लूँ….

पिओगी क्या….!!

Joke-3

शादी में एक आदमी बहुत देर से….

खाना खा रहा था…..

किसी ने पूछा- कितना खाओगे….?

आदमी बोला- मैं भी खाते-खाते परेशान हो गया हूं….

लेकिन क्या करूं…?

कार्ड में लिखा है कि….

खाना खाने का समय 7:00 से 10:00 तक….!!

Joke-4

Joke-5

एक लोहार की 101 बेटियां थीं….

किसी ने पूछा-

यह सारी आपकी हैं….?

लोहार की बीवी मुस्कुरा कर बोली-

100 सुनार की 1 लोहार की….!!

सुनते ही लोहार भी बेहोश…..!!!

Joke-6

तीन आलसी कामचोर एक साथ खाना खा रहे थे……

खाने में नमक कम था तो….

सवाल यह उठाकर नमक कौन लाएगा….?

एक आलसी बोला- जो पहले बोलेगा वह नमक लाएगा….!

सब बैठे रहे…..

ना कोई बोला और ना ही किसी ने खाना खाया…..

3 दिन गुजर गए और तीनों बेहोश हो गए…..

लोगों ने से सोचा तीनों मर चुके हैं….?

अंतिम संस्कार की तैयारी हुई और…..

पहले को जलाया जाने लगा तो वह बोल पड़ा…. अरे मैं जिंदा हूं….!

तभी बाकी दो आलसी चिल्लाए…..

“चल बेटा…. अब नमक ला”…..!!

Joke-7

Joke-8

सुबह अखबार के साथ एक पैम्फलेट आया…..

क्या आप शराबी हैं…..? तुरंत कॉल करें….!

हम आपकी मदद कर सकते हैं….!

घरवाली पीछे पड़ गई….

कॉल करो….. कॉल करो…..!

मरते क्या ना करते भैया……

कॉल किया तो पता लगा…..

दारू की नई दुकान में नया ऑफर था…..

एक के साथ एक फ्री….. इसलिए कहते हैं कि…..

भाई घरवाली की बात मान लेने में ही भलाई है……!!

Joke-9

एक बार एक लड़की मंदिर में….

भगवान से मन्नत मांगती है….

हे भगवान!…… किसी समझदार लड़के को…..

मेरा बॉयफ्रेंड बना दो…. प्लीज….!

भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो…..

इस लफड़े में ही नहीं पड़ेगा…..

घर जाओ बेटी….!!

Joke-10

पप्पू- सर जो मैं पढ़ता हूं…..

मुझे याद नहीं रहता….?

टीचर- अच्छा बताओ…. पिछली बार तू मेरे….

हाथों से कब पीटा था….?

पप्पू- पिछले शुक्रवार को….!

टीचर- यह कैसे याद है….?

पप्पू- सर मुझे प्रैक्टिकल में नहीं…..

थ्योरी में प्रॉब्लम है…..!!

Joke-11

पत्नी (पति से)- Suppose करो….?

अगर मैं आपकी सब बात समझूँ और…..

सारी बातें मानूँ तो…..?

पति हंसते-हंसते जमीन पर लोट-पोट हो जाता है….

और खुशी से चिल्लाता है….

साला मुझसे तो Suppose भी नहीं हो रहा है….!!

Related Articles

Back to top button