बॉलीवुड

विराट-अनुष्का की नन्ही परी वामिका पर बॉलीवुड सितारों ने बरसाया प्यार, दिए लाखों रुपए के तोहफे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली माता पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका की पहली झलक पूरी दुनिया को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने के बाद लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। सभी फैंस को विराट-अनुष्का की बेटी वामिका का नाम बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने उनके लिए कई गिफ्ट भी भेजे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारों ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका पर खूब प्यार बरसाया है और उनके लिए लाखों रुपए के उपहार भी भेजे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है।

सलमान खान

सलमान खान हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। लोग उन्हें प्यार से सल्लू भाई, भाईजान आदि नाम से पुकारते हैं। सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्हीं परी वामिका को एक बेहद प्यारा सा गिफ्ट दिया है। अभिनेता ने उनकी बेटी को प्यारा सा डॉल हाउस गिफ्ट किया है जिसकी कीमत एक लाख रूपए बताई जा रही है। वैसे तो सलमान खान ने बॉलीवुड की ज्यादातर सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। फिल्म “सुल्तान” में सलमान खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आ चुकी है और दर्शकों ने यह फिल्म बेहद पसंद भी की।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने कई हिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। यह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लोगों उन्हें प्यार से बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस भी कहते हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से की थी और यह फिल्म पर्दे पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। शाहरुख खान ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका पर प्यार बरसाते हुए उन्हें ब्रेसलेट तोहफे में दिया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह ब्रेसलेट काफी महंगा है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी पर खूब प्यार बरसाया है और उन्हें तोहफे में सोने की पायल दी है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म “पटियाला हाउस” में एक साथ नजर आ चुके हैं और इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

कैटरीना कैफ

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अनुष्का और विराट की बेटी वामिका को एक डॉल हाउस तोहफे में दिया है जिसकी कीमत 70 हजार रूपए बताई जा रही है।

आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को गोल्डन प्लेटेड क्रैडल तोहफे में दिया है। इसके साथ ही एक बेहद खूबसूरत बुके भी भिजवाया है जिसकी कीमत 1.70 लाख रुपए बताई जा रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को एक बेहद प्यारा सा उपहार दिया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने एक सोने की चेन तोहफे में दी है जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपए बताई जा रही है।

ऐश्वर्या राय

हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका को काफी महंगे हैंडमेड चॉकलेट तोहफे में दिए हैं।

Related Articles

Back to top button