विशेष

पूरे भारत की असली झलक दिखाता है ये 1 मिनट का Video, देखकर हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

भारत देश विविधताओं से भरा देश कहलाता है। यहां कई बोलियां बोली जाती है, कई धर्मों का पालन होता है, कई संस्कृतियों की झलक दिखती है, खान-पान से लेकर वेशभूषा तक, यहां अनेक विविधताएं देखने को मिलती है। लेकिन इसके बावजूद सभी में एकता है। हर कोई मिलजुलकर रहता है। और यही इस देश की असली खूबसूरती भी है।

एक मिनट में दिखी पूरे भारत की झलक

आज हम आपको विविधताओं से भरे पूरे भारत की झलक महज एक मिनट में दिखाने जा रहे हैं। यदि आप रियल इंडिया को देखना चाहते हैं तो बस इस वीडियो को पूरा देख लीजिए। इस वीडियो में आपको कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की संस्कृति की एक झलक देखने को मिल जाएगी। तो आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में? चलिए जानते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय संस्कृति को दर्शाता एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत के लगभग सभी राज्यों की झलक दिखाई गई है। हर एक राज्य की लोकल वेशभूषा में एक शख्स सामने आता है। फिर वह अपने राज्य की बोली के अंदाज में सभी को ‘नमस्कार’ बोलता है।

वीडियो देख होगा हिंदुस्तान पर गर्व

इस वीडियो में आपको सभी राज्यों की भाषा के साथ-साथ पारंपरिक ड्रेस का अद्भुत तालमेल देखने को मिलता है। एक मिनट के लिए ऐसा लगता है जैसे पूरा भारत एक ही जगह एकत्रित हो गया है। इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इसे देखकर लोग बस यही बोल रहे हैं – सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर @Gulzar_sahab नाम के यूज़र यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “इस वीडियो का कोई तोड़ नहीं” लगभग एक मिनट का यह वीडियो हमे हमारे भारत देश पर गर्व महसूस कराता है। इस वीडियो को देखकर लोग भी काफी देशभक्ति के मूड में आ गए और भारत की तारीफ करने लगे।

एक यूजर ने लिखा “ये है मेरा इंडिया। आई लव माय इंडिया।” वहीं दूसरे ने लिखा “यही तो मेरे देश की खूबसूरती है। यहां हम एक दूसरे से बेहद अलग हैं, लेकिन हम सभी का दिल भारत से जुड़ा हुआ है।” एक और शख्स कहता है “मुझे मेरे देश पर गर्व है।” वहीं एक कमेंट आता है “इससे खूबसूरत वीडियो मैंने कभी नहीं देखा।”

यहां देखें भारत को दर्शाता वीडियो

वैसे आप लोगों को भारत की झलक दिखलाता ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो देश के नाम एक शेयर तो बनाता है।

Related Articles

Back to top button