मनोरंजन

जब चौथी बार सैफ बनने वाले है बाप, पिता की गैरहाज़िरी में तैमूर बार बार पूछता है एक सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों करीना ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। जिसके बाद उन्हें कई बार उनके बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। बता दे कि करीना दूसरी बार मां बनने जा रही है। इससे पहले उनका एक बेटा तैमूर है। तैमूर सभी स्टार किड्स में सबसे ज्यादा फेमस है। आए दिन तैमूर के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

बताया जाता है कि तैमूर अपने अब्बा यानी सैफ अली खान के बहुत क्लोज हैं। अगर उन्हें सैफ अली खान दिखाई नहीं देते तो वह बार-बार उनके बारे में सवाल करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर करीना का एक पुराना वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में करीना ने बताया है कि, किस तरह तैमूर बार-बार अपने अब्बा के बारे में पूछते हैं। करीना ने वीडियो में बहुत ही क्यूट अंदाज में तैमूर की नकल की है। उनके फैंस द्वारा यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

बार-बार पूछते हैं अब्बा किधर है

यह वीडियो तब का है जब एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर तैमूर और सैफ की बॉन्डिंग के बारे में बात कर रही थी। करीना ने बताया था कि तैमूर अपने अब्बा के बहुत करीब है। उन्हे थोड़ी देर के लिए भी सैफ दिखाई नहीं देते तो वह परेशान हो जाते हैं। वीडियो में करीना क्यूट फेस बनाते हुए तैमूर की नकल भी करते हुए भी दिखाई दी।

करीना ने बताया कि किस तरह तैमूर उनसे दिन में 10 बार यह सवाल पूछते हैं कि,अब्बा किधर हैं, अब्बा किधर है। और वह यह कहती है कि वो अभी बाथरुम में है। वीडियो में करीना की क्यूटनेस सबको बहुत अच्छी लग रही है। बता दें कि यह वीडियो तैमूर के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। तैमूर अभी से इतने फेमस है कि सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज हैं। बता दें कि करीना कपूर खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के बहुत से क्यूट फोटोज और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। 

चौथी बार पिता बन रहे हैं सैफ 

सैफ अली खान चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। वह अपने तीनों बच्चों के बहुत करीब है। वैसे तो सारा और इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं। लेकिन सारा अली खान ने हमेशा अपने इंटरव्यू में बताया है कि, सैफ अली खान ने हमेशा उनका बहुत ख्याल रखा है। वह उनके साथ नहीं रहते थे लेकिन वह हमेशा एक फोन की दूरी पर ही रहे। बता दे कि सैफ और करीना की शादी में सारा अली खान भी खुशी से शामिल हुई थी। वहीं उनकी करीना और तैमूर से भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सारा अली खान को कई बार तैमूर के बारे में बात करते हुए देखा गया है। सारा और तैमूर के बहुत से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है। सारा और उनके इब्राहिम हर त्योहार पर अपने पिता के साथ उनके घर पर नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button