धार्मिक

मौनी अमावस्या के दिन इन उपायों से मिलेगी शुभ फल की प्राप्ति, गरीबी और दरिद्रता होगी दूर

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। 11 फरवरी दिन गुरुवार को मौनी अमावस्या पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। इस दिन गंगा स्नान या पवित्र तीर्थ स्थलों पर स्नान का विशेष महत्व माना गया है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहा जाए तो इससे अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या के दिन लोग कुंभ या नदी सरोवर के तट पर जाकर स्नान कर सकते हैं। अगर आप यहां पर जाकर स्नान नहीं कर सकते तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर इससे स्नान करें। ऐसा करने से भी आपको अनंत फल की प्राप्ति होगी।

शास्त्रों में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिनको अगर मौनी अमावस्या के दिन किए जाए तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने चाहिए…..

मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम

1- शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि माघ महीने में पूजा, आराधना करने और नदी में स्नान करने से भगवान नारायण को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन आप किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करें। इससे आपको स्वर्ग की प्राप्ति का मार्ग हासिल होगा।

2. मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान, दान करना चाहिए।

3. मौनी अमावस्या के दिन अगर आप पवित्र नदियों में स्नान करेंगे तो इससे आपके अंदर एक विशेष ऊर्जा का संचार होता है।

4. अगर कोई व्यक्ति पवित्र नदी या गंगा स्नान नहीं कर पाता है तो ऐसे में पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर तीर्थों का आह्वान करते हुए स्नान करें।

5. मोनी अमावस्या के दिन आप सूर्य नारायण को अर्घ्य दीजिए, इससे गरीबी और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

6. मौनी अमावस्या के दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

7. मौनी अमावस्या के दिन मंत्र, जाप, सिद्धि साधना और मौन रहकर व्रत जरूर करें इससे पुण्य फल की प्राप्ति होगी और भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहेगा।

8. मौनी अमावस्या के दिन जप, तप, ध्यान, पूजन जरूर कीजिए इससे आपको विशेष धर्म लाभ की प्राप्ति होती है।

9. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो ऐसी स्थिति में इस दिन गाय को दही और चावल खिलाना चाहिए। इससे चंद्रमा से मिलने वाले बुरे प्रभाव कम होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

माघ मास की मौनी अमावस्या 10 फरवरी 2021 को 1:10 बजे से 11 फरवरी 2021 की रात्रि 12:27 बजे तक रहने वाली है।

मौनी अमावस्या का महत्व

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इस दिन अगर दान-पुण्य किया जाए तो इससे कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत के समान हो जाता है इसलिए गंगा स्नान करने से अद्भुत पुण्य फल मिलता है।

Related Articles

Back to top button