चुटकुले

Funny jokes: एक बच्चे में दो तीन सिक्के निकल लिए मां चिल्लाई- कोई मेरे बच्चे को बचाओ..? तभी एक

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

joke-1

Joke-2

पति- तुम्हारी यह रोज-रोज नई-नई फरमाइशें और…..

शॉपिंग से तंग आकर किसी दिन मैं खुदकुशी कर लूंगा….!

पत्नी- आप भी ना…. रुला कर ही मानोगे….

चलिए अब एक अच्छी सी सफेद साड़ी दिला दो…..

नहीं तो तेरवी में क्या पहनूंगी….!!

joke-3

गूगल पर सर्च किया….

बकरा कैसे हलाल करें…..?

जवाब में गूगल ने हजारों फोटो दिखा डाली जिसमें…..

लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ…..

होटल में डिनर कर रही है….!!

joke-4

joke-5

पहला दोस्त- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है….!

दूसरा दोस्त- मेरी भी पहले बहुत करती थी अब नहीं करती….!

पहला दोस्त- क्यों….? तुमने ऐसा क्या किया….?

दूसरा दोस्त- एक दिन वह गुस्से में थी…..

मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा जल्दी आ ही जाता है….

बस वह दिन है और आज का दिन है…..

ऊंची आवाज में भी बात नहीं करती….!!

joke-6

बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई….

शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की….

शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी…

बनिया ने फिर खून दिया…

अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए…..

बनिया (गुस्से से)- इस बार सिर्फ लड्डू….?

शेख- बिरादर….

अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है….!!

joke-7

joke-8

मैगजीन पढ़ रहे आदमी के कंधों को…..

धीरे से छूते हुए महिला ने कहा-

आइए चलते हैं…..!

आदमी पसीने पसीने हो गया और बोला-

देखिए…. आपको शायद कोई गलतफहमी हो गई है…..

मैं एक शादीशुदा आदमी हूं और…..

यहां पार्लर में मैं अपनी पत्नी के साथ आया हूं….!

महिला शरमाते हुए बोली-

ध्यान से देखो….. यह मैं ही हूं….

तुम्हारी पत्नी…..!!

joke-9

पोपटलाल की घरवाली मर गई पर…..

उसकी आंखों में आंसू की एक बूंद ना थी….!

एक दोस्त ने कहा- रोओगे नहीं तो लोग क्या कहेंगे….?

पोपटलाल- मन में तो खुशी है तो आंसू कहां से आएंगे….?

दोस्त- तू यह सोच कि तेरी बीवी जिंदा हो गई…..!

अब पोपटलाल बिलख बिलख कर रो रहा था…..

सब चुप कराने में लगे हैं लेकिन…..

पोपटलाल चुप ही नहीं हो रहा है…..!!

joke-10

एक शादीशुदा आदमी से पूछा गया सवाल-

यदि आपकी सास और आपकी पत्नी…..

एक साथ बाघ के पिंजरे में गिर जाएं तो…..

आप किसे बचाएंगे….?

वह आदमी जोर से हंसा….

हंसते हंसते लोटपोट हो गया और बोला-

यह भी कोई पूछने की बात है….

मैं यकीनन बाघ को बचाऊंगा…..

आखिर दुनिया में बाघ बचे ही कितने हैं…..!!

joke-11

पति नहाने गया था…..

पत्नी ने उसका फोन चेक किया तो…..

कॉन्टैक्ट्स में एक नाम कोरोना वायरस लिखा था….

उसने डायल किया तो….

किचन में पड़ा उसका खुद का फोन बजने लगा….!

लाख समझाने पर भी पति….

बाथरूम से बाहर नहीं आ रहा है….!!

Related Articles

Back to top button