राजीव कपूर के निधन पर भावुक हुईं मंदाकिनी, पोस्ट शेयर कर लिखा- ये यादें मेरे लिए अनमोल हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि राजीव कपूर का 9 फरवरी मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। राजीव कपूर की मृत्यु के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजीव कपूर इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। राजीव कपूर के जाने से कपूर फैमिली में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राजीव कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनके साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजीव कपूर को फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से अच्छी खासी पहचान मिली थी। इस फिल्म को उनके पिताजी राज कपूर ने ही बनाया था। इस फिल्म के अंदर उनके अपोजिट अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आई थीं। राजीव कपूर के निधन के बाद मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है।
View this post on Instagram
फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं लेकिन राजीव कपूर के निधन के बाद एक बार फिर से सामने आई हैं। सालों बाद मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर राजीव कपूर के निधन के बाद एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में मंदाकिनी ने बतौर लीड हीरोइन के रूप में काम किया था। मंदाकिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “राम तेरी गंगा मैली” का पोस्टर शेयर करते हुए यह लिखा है कि “उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं हमेशा हमारी खूबसूरत यादों को संजोए रखूंगी। यह यादें हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेंगे।”
आपको बता दें कि मंदाकिनी को फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म के बाद मंदाकिनी की छवि बोल्ड अभिनेत्री के रूप में बन गई थी। उसके बाद उन्हें कई सारी फिल्मों में काफी बोल्ड रोल ऑफर होने लगे थे। वैसे मंदाकिनी ने कई फिल्मों में काम किया है परंतु राम तेरी गंगा मैली फिल्म से जैसी सफलता जैसी प्राप्त हुई थी वैसी किसी दूसरी फिल्में नहीं मिल पाई थी।
अभिनेत्री मंदाकिनी को फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से रातों-रात अच्छी खासी पहचान मिली थी लेकिन राजीव कपूर को इस फिल्म से इतनी खास पहचान नहीं मिली जैसे मंदाकिनी को मिली थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस बात को लेकर राजीव कपूर की अपने पिता राज कपूर से अनबन भी हो गई थी। उनको इस बात की खुशी थी कि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई परंतु उनके अंदर नाराजगी इस बात की पैदा हो गई थी कि उनके करियर को फिल्म का फायदा नहीं मिल पाया था।
अगर हम राजीव कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में “एक जान हैं हम” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन 1985 में आई फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने आसमान, लवर ब्वॉय, हम तो चले परदेस जैसी कई फिल्मों में काम किया था। एक अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म “जिम्मेदार” थी, जो 1990 में आई थी।