धार्मिक

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन राशियों के कार्य होंगे सिद्ध, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से हर किसी मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में कई कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा और कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। धन लाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तेदारों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे। आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे कर सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को मां संतोषी के आशीर्वाद से उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूरे करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। संतान से सुख मिलेगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोग किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। धन की कमी दूर होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आने की संभावना है। अचानक भारी मात्रा में आर्थिक लाभ मिल सकता है। मां संतोषी के आशीर्वाद से कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सुखद रहेगा। आप अपना जीवन आराम से व्यतीत करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों के पीछे अधिक धन व्यय हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। कुछ लोग अपना मतलब निकालने के लिए आपसे मीठी-मीठी बातें करेंगे। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दीजिए। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी जमा करनी होगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों के कामकाज में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। करियर में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कारोबार में परेशानी उठानी पड़ सकती है। घर के कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने सभी जरूरी काम पूरे करके परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अचानक किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला मत लीजिये।

मकर राशि वाले लोगों को किसी वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ ना मिलने के कारण कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन प्रेम पूर्वक व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button