बॉलीवुड

जॉन अब्राहम के सबसे बड़े दुश्मन माने जाते हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलेब्स, नाम से भी नफरत करते हैं

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉन अब्राहम एक्टिंग की दुनिया में एक खास पहचान रखते हैं। जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिना जाता है जिन्होंने खुद के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। 17 दिसंबर 1972 को केरल में जन्मे जॉन अब्राहम 49 साल के हो गए हैं।

john abraham

जॉन ने साल 2003 में फिल्म ‘जिस्म’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गरम मसाला’, ‘दोस्ताना’, ‘हाउसफुल’, ‘वेलकम बैक’, ‘जिंदा’, ‘धूम’, ‘वाटर’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘परमाणु’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘बाटला हाउस’, ‘डिशूम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में सफलता पाने के साथ-साथ जॉन अब्राहम के बॉलीवुड में दुश्मन भी बन गए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन सुपरस्टार के बारे में जिनका जॉन अब्राहम के साथ रिश्ता कुछ खास नहीं है और यह उनके दुश्मन माने जाते हैं।

अक्षय कुमार

यह नाम सुनकर आप जरूर चौंक सकते हैं क्योंकि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने एक साथ कई सारी फिल्में की है और इनकी दोस्ती बॉलीवुड में सबसे अच्छी मानी जाती थी। इनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल किया था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब अक्षय और जॉन अब्राहम के बीच दुश्मनी हो गई। कहा जाता है कि एक साथ फिल्म रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस क्लास के चलते इन दोनों के बीच अनबन हो गई थी जिसके बाद यह रिश्ता दोस्ती में नहीं बदला।

सलमान खान

john abraham

सुपरस्टार सलमान खान से भी जॉन अब्राहम के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इतना ही नहीं बल्कि इनके बिगड़ते रिश्ते एक समय पर काफी सुर्खियों में रहे थे। कहा जाता है कि जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ साथ में काम करने वाले थे लेकिन सलमान की वजह से कैटरीना को फिल्म नहीं मिल पाई जिसके चलते जॉन अब्राहम और सलमान के बीच दुश्मनी हो गई थी। यूं तो इस बात को काफी साल हो गए हैं लेकिन आज भी इन दोनों के बीच दरार देखने को मिलती है।

डीनो मोरिया

dino morea
कहा जाता है कि जॉन अब्राहम ने अभिनेत्री बिपाशा बसु को काफी लंबे समय तक डेट किया था। इसी बीच बिपाशा बसु के बॉयफ्रेंड डीनो मोरिया भी हुआ करते थे। लेकिन जॉन को डेट करने के बाद बिपाशा ने डीनो मोरिया से दूरी बना ली जिसके कारण इन दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। आज भी यह दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखाई देते हैं।

कैटरीना कैफ

dino morea
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ भी जॉन अब्राहम की दुश्मन मानी जाती है। कहा जाता है कि एक समय पर कैटरीना ने जॉन अब्राहम के खिलाफ सलमान खान को काफी कुछ कह दिया था जिसके कारण जॉन कैटरीना से काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने कैटरीना से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। आज भी कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम के बीच रिश्ते ठीक नहीं है।

बिपाशा बसु

dino morea

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस के लिस्ट में शुमार बिपाशा बसु कभी जॉन से बहुत प्यार करती थी और इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि एक समय तक तो बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ काफी अच्छे से रहीं। लेकिन फिर उन्होंने जॉन को नकारना शुरू कर दिया जिससे जॉन काफी नाराज हो गए और फिर उन्होंने बिपाशा को हमेशा के लिए छोड़ दिया। फिर कभी भी उनसे दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button