धार्मिक

आज शिव और सिद्ध योग बनने से इन राशियों को काम में मिलेगा लाभ, वहीं ये राशियां रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाशमंडल में लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से कई योगो का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र शिव योग का निर्माण कर रहे हैं, उसके बाद सिद्ध योग बनेगा जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है। आखिर इसका किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान हो सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं शिव और सिद्ध योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों की महत्व कक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनसे राहत मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ मीठी-मीठी नोकझोंक हो सकती है, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को शिव योग और सिद्ध योग की वजह से उचित परिणाम हासिल होंगे। उन्नति के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम की नहीं योजना बन सकती है। निवेश संबंधित कामों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अचानक बच्चों की प्रगति की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग और सिद्ध योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। घर-परिवार की चिंता खत्म होगी। कैरियर में लाभदायक मोड़ आ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। नई योजनाओं का आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। निराशाजनक स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ खास हो सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। नए संपर्कों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी किसी नई योजना का बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों को दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपको अपने कार्यकाल का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का सोच सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा मिलने की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि वाले लोग अगर कोई आयात-निर्यात के व्यापार के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अध्यात्म और धर्म की रूचि भी बढ़ेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ तालमेल बेहतर रहेंगे। पैसों के लेनदेन में समझदारी से काम लेना होगा। कुछ कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का मन ईश्वर की भक्ति में अधिक रहेगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। संतान की तरफ से कोई चिंता परेशान कर सकती है जिससे आपका मन अशांत रहेगा। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। किसी भी समस्या का आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान करें। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। काम के सिलसिले में आप किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। कारोबार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यभार की वजह से अधिक चिंता रहेगी। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को लेकर आप काफी बिजी रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आप अपने प्रिय के साथ यादगार पल व्यतीत करने वाले हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले लोग पारिवारिक सदस्य या किसी अपने की चिंता से काफी परेशान रहेंगे। आपका मन काफी दुखी रहने वाला है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण आप अपने काम में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

मीन राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी को भी धन उधार मत दीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button