धार्मिक

शनिवार की सुबह इन 3 चीजों के हो जाएं दर्शन तो समझें शनिदेव की है कृपा, दिन रहेगा भाग्यशाली

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का दिन माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव हर मनुष्य को कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म करने वाले लोगों के ऊपर शनिदेव की कृपा रहती है परंतु बुरे काम करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं। लोग यही कोशिश करते हैं कि उनसे शनिवार के दिन कोई भी गलती ना हो जाए। लोग हमेशा शनिदेव की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

आजकल के समय में लोगों के मन में शनिदेव और शनिवार को लेकर तरह-तरह की सोच रहती है। लोग इसी सोच में रहते हैं कि शनिवार का दिन शुभ है या फिर नहीं है? लेकिन सच मायने में देखा जाए तो शनि देव सिर्फ गलतियों की सजा देते हैं। जो लोग निर्धन और बुजुर्गों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं उनके ऊपर शनिदेव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है इसके अलावा जो लोग हनुमान जी की भक्ति करते हैं उनको शनिदेव कभी भी कष्ट नहीं देते हैं। इसलिए शनिवार को शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिवार की सुबह ये तीन चीजें दिखाई देती हैं तो इससे आपका शनिवार का दिन बेहद भाग्यशाली हो जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी तीन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अगर आपको शनिवार की सुबह दिखाई देती है तो समझिए आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी हुई है।

शनिवार को गरीब व्यक्ति या भिखारी दिखाई देना होता है शुभ संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर किसी व्यक्ति को शनिवार की सुबह कोई निर्धन व्यक्ति या फिर भिखारी दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। अगर आपके घर के दरवाजे पर शनिवार को कोई निर्धन व्यक्ति कुछ मांगने के लिए आता है तो उसको आप खाली हाथ मत जाने दीजिए। आप उसकी सहायता जरूर कीजिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपका भाग्य चमकेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन किसी भी निर्धन व्यक्ति या भिखारी का अपमान ना करें अन्यथा शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

सफाई कर्मचारी नजर आना होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनिवार की सुबह आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में कोई सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाता हुआ नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। आप उस दौरान सफाई कर्मचारी को कुछ रुपए या काले रंग के कपड़े दे सकते हैं। इससे शनिदेव की कृपा मिलेगी और जिस काम के लिए आप जा रहे हैं उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

शनिवार की सुबह काला कुत्ता दिखाई देना होता है शुभ

अक्सर देखा गया है कि अगर शनिवार के दिन किसी व्यक्ति को काला कुत्ता नजर आता है तो इसकी वजह से उसके मन में चिंता उत्पन्न होने लगती है। उस व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शनिवार की सुबह काला कुत्ता दिखाई दे तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। आपको बता दें कि शनिदेव का वाहन कुत्ता है। ऐसे में अगर आपको काला कुत्ता नजर आए तो आप उसको तेल या घी लगी हुई रोटी या फिर बिस्किट जरूर खिलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे, इतना ही नहीं बल्कि राहु-केतु भी प्रसन्न हो जाते हैं और इनके बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button