धार्मिक

शुरू हो गया पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम अन्यथा उठाना पड़ सकता है नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। कोई भी काम शुरू करने के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की गणना करके किसी भी कार्य के लिए शुभ-अशुभ होने का विचार किया जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आकाशमंडल में ग्रहों की स्थिति लगातार बदलती रहती है। अगर ग्रहों की शुभ स्थिति है तो ऐसे में कोई भी कार्य करना लाभदायक माना गया है परंतु जब ग्रहों का योग सही ना हो तो कोई भी मांगलिक कार्य करना ठीक नहीं है अन्यथा इसकी वजह से विपरीत फल की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें कि 12 फरवरी से पंचक आरंभ हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब पांच नक्षत्र धनिष्ठा आरंभ होकर शतभिषा शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र तक चलते हैं तो इस क्रम के समय को पंचक कहा जाता है। इस समय के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पंचक के दौरान आपको और कौन-कौन सी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है और कौन से काम नहीं करने चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए पंचक लगने और समाप्त होने का समय

इस बार पंचक आरंभ होने का समय 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार की सुबह 2:11 बजे से है और पंचक की समाप्ति का समय 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8:57 बजे तक रहेगा।

चोर पंचक लग रहा है इस बार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो पंचक शनिवार से आरंभ होता है उसको मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। इस पंचक को बहुत ही अशुभ बताया गया है। इस बार का पंचक शुक्रवार से आरंभ है, इसी वजह से इसको चोर पंचक कहा जाएगा। यह पंचक भी अशुभ माना गया है। अगर इस समय के दौरान कोई भी शुभ कार्य किए जाए तो इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस समय के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। तो चलिए जानते हैं पंचक में कौन से काम ना करें।

पंचक के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

1- व्यापार से जुड़े हुए लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पंचक के दौरान कोई भी व्यापारिक लेन-देन मत कीजिए। इसके अलावा धन से संबंधित कोई भी काम इस दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

2. पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़ा हुआ काम करने की मनाही है। अगर निर्माण कार्य के लिए लकड़ी की आवश्यकता है तो इस समय के दौरान नई लकड़ी ना खरीदें।

3. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर पूरे पंचक लगे हुए हैं तो ऐसे में उस दौरान घर की छत ना बनवाएं।

4. पंचक के दौरान अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बिना निवारण के अंतिम संस्कार भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना पंचक दोष लग सकता है, जिसके कारण आपको हनी झेलना पड़ेगा।

5. अगर आप इस दौरान मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं तो इसके लिए किसी पंडित ज्योतिष से सलाह लेकर उचित निवारण करने के पश्चात ही कीजिए। इस बात का उल्लेख गरुण पुराण में भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button