बॉलीवुड

श्रीदेवी की दोनों बेटियों में छिड़ी खूबसूरती की जंग, एक ने जीता दिल तो दूसरी का उड़ा मजाक – Pics

बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ जान्हवी कपूर के चर्चे छाए हुए हैं। उनकी फिल्म मिली भले बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट न रही हो, लेकिन एक्ट्रेस का लुक और स्टाइल अक्सर लोगों का दिल जीत लेता है। उन्हें आए दिन कभी किसी पार्टी तो कभी किसी फ़ंक्शन या जिम के बाहर स्पॉट किया जाता रहता है। जान्हवी को जिम जाना बड़ा पसंद है। वह इसे कभी मिस नहीं करती हैं। इसी से वे इतनी फिट रहती हैं।

जान्हवी के जिम लुक की हुई तारीफ

हाल ही में जान्हवी को अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ जिम से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान लोगों को जान्हवी का लुक बड़ा पसंद आया। सभी ने इसकी तारीफ भी की। लेकिन खुशी के लुक को देखकर लोग हंसने लगे। उसका मजाक भी उड़ाया। अब इन दोनों बहनों के लुक के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने अपने जिम लुक में व्हाइट शॉर्ट्स और पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चप्पल पहने व बालों को खुला रखा। उनका नो मेकअप लुक भी इस कैजुअल लुक के साथ जच रहा था। जान्हवी की इन तस्वीरों को देखकर लोग बड़े खुश हुए। उनकी तारीफ में कमेंट करने लगे। कहा कि जान्हवी आप बहुत सुंदर लग रही हैं।

छोटी बहन खुशी की ड्रेस का उड़ा मजाक

हालांकि जान्हवी की बहन खुशी कपूर के लुक को देखकर लोग हंसने लगे। उन्हें बहुत ट्रोल भी किया। खुशी ने ब्लैक कलर का वन शोल्डर क्रॉप टॉप पहना। अब उनका टॉप तो फिर भी अच्छा लग रहा था। लेकिन उन्होंने इसके नीचे जो ब्लाउन कलर का पाजामा पहना वह लजवा रहा था। बस लोगों ने इसी बात को पकड़ लिया और कह दिया कि आप अपनी बहन से कुछ फैशन टिप्स ले लो। ये इतने अच्छे टॉप के साथ कैसा बेकार सा पजामा पहना है।

बताते चलें कि अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर की तरह खुशी भी अब जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका फर्स्ट लुक टीजर आ चुका है। ये दर्शकों को बड़ा पसंद भी आया है। अब देखना ये होगा कि खुशी अपनी बहन जान्हवी जैसी लोकप्रियता और प्यार हासिल कर पाती है या नहीं।

दोनों बहनों में है 3 साल का अंतर

जान्हवी अपनी बहन खुशी से 3 साल बड़ी हैं। वह 25 साल की हैं तो उनकी बहन 22 की हैं। जान्हवी ने साल 2018 में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। लेकिन अफसोस की उनकी फिल्म रिलीज होने के पहले ही मां श्रीदेवी का निधन हो गया। वह बेटी को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाईं।

Related Articles

Back to top button