बॉलीवुड

35 साल की होने को है सोनाक्षी सिन्हा लेकिन अब तक है कुंवारी, जानिये क्यों नहीं हो रही है शादी

आखिर क्यों नहीं हो पा रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सलमान खान से जुड़ा गहरा नाता

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आई और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए हर किसी का दिल जीत लिया।

sonakshi sinha

वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर के रूप में अपना करियर स्थापित करना चाहती थी, लेकिन वह अभिनेत्री के रूप में मशहूर हो गई। इन दिनों सोनाक्षी का नाम बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जा रहा है। काफी लंबे समय से खबरें आ रही है कि सोनाक्षी और बंटी सचदेवा जल्दी शादी कर सकते हैं लेकिन अभी तक सोनाक्षी दुल्हन नहीं बन पाई है।

शादी में हो रही देरी का खुलासा खुद सोनाक्षी सिन्हा ने किया है। आइए जानते हैं 34 साल की हो चुकी सोनाक्षी सिन्हा की शादी अभी तक क्यों नहीं हो पाई?

sonakshi sinha

दरअसल, 2017 से ही सोनाक्षी और बंटी सचदेवा की शादी की खबरें सुर्खियों में है। बंटी सचदेवा पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं और वह सलमान खान के भी रिश्तेदार है। बता दें, बंटी सचदेवा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के सगे भाई हैं। जब बंटी सचदेव और सोनाक्षी की शादी हो जाएगी तो यह सलमान खान के रिश्तेदार भी कहलाएंगे।

sonakshi sinha

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से बंटी सचदेवा को डेट कर रही है और उनसे शादी भी करना चाहती है। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी के परिवार को भी बंटी सचदेव बहुत पसंद है। बता दें, बंटी सचदेवा और सोनाक्षी अक्सर एक साथ कई पार्टियों में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरती है।

एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने खुद खुलासा किया था कि, “बंटी सेल्फ मेड मैन है और वह अभी अपने बैचलरहुड को इंजॉय करना चाहते हैं।” यही वजह है कि सोनाक्षी और बंटी की शादी अटकी हुई है।

sonakshi sinha

बता दें, पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पहले प्यार का भी खुलासा किया था, उन्होंने कहा था कि, महज 20 की उम्र में उन्हें पहला सीरियस प्यार हो गया था और यह करीब 5 साल तक चला था। सोनाक्षी ने कहा था कि, “जब मैं स्कूल में थी उस वक्त मेरा एक प्यारा सा रिश्ता था लेकिन ग्रेजुएशन में मैंने उनसे टाटा बाय-बाय बोल दिया और इसके बाद मेरा सीरियस अफेयर हुआ।

मेरी उम्र 20 से 21 रही होगी तब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप हुआ था और यह करीब 5 साल तक चला।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा का नाम मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है।

sonakshi sinha

वहीं सोनाक्षी के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद वह ‘दबंग-2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। आखिरी बार सोनाक्षी फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी। इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा ने कॉस्टयूम डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

Related Articles

Back to top button