बॉलीवुड

शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, इन एक्टर्स ने फिल्मी स्टाइल में किया था प्यार का इजहार

प्यार करने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही खास होता है क्योंकि इस महीने में प्यार करने वालों का हफ्ता आता है जिसको वेलेंटाइन वीक कहते हैं। कपल्स इस समय का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। फरवरी का महीना ऐसा होता है जिसमें दो प्यार करने वाले अपने प्यार का इजहार अपने अपने तरीके से करते हैं। रविवार को प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन डे मना रहें हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका अपनी महबूबा को प्रपोज करने का अंदाज बिल्कुल ही अलग था। इन एक्टर्स ने अपने प्यार के लिए सब कुछ किया। तो चलिए जानते हैं आखिर किस एक्टर्स ने किस अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया था।

शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाते हैं। इनको किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन यह सभी प्रकार की फिल्में बखूबी करना जानते हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान है और इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में लगभग सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी ड्रीम गर्ल को बड़े ही सिंपल और स्वीट अंदाज में प्रपोज किया था। दरअसल, गौरी खान को बीच वाली जगह बहुत पसंद है इसलिए शाहरुख खान ने गौरी खान को समुंदर किनारे प्रपोज किया था।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन का प्रपोज करने का अंदाज बहुत ही फिल्मी था। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों फिल्म “गुरु” के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क गए हुए थे। वहां पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करने का सोचा। तब न्यूयॉर्क के होटल की एक बालकनी में अभिषेक बच्चन ने घुटनों के बल बैठकर ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू के दौरान खुद ऐश्वर्या राय ने इस बात को बताया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

आपको बता दें कि साल 2017 का मेट गाला अवॉर्ड फंक्शन था, जहां पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। करीब 6 महीने के बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने का प्लान बनाया। जोनस ने अपने घुटनों के बल बैठकर प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि “क्या तुम मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनने का मौका दोगी?” इसके बाद प्रियंका ने सिर्फ 45 सेकंड के बाद ही उसका जवाब दे दिया था फिर निक जोनास में प्रियंका को रिंग पहनाई।

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। सैफ अली खान ने करीना कपूर को एक दो बार नहीं बल्कि 3 बार प्रपोज किया था। दो बार करीना ने मना कर दिया था लेकिन बाद में सैफ अली खान ने करीना को उस जगह पर प्रपोज किया जहां पर उनके पिता मंसूरी अली खान पटौदी ने भी उनकी मां शर्मिला टैगोर को शादी के लिए प्रपोज किया था। तीसरी बार में करीना मना नहीं कर पाई थीं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों की जोड़ी को देखकर हर कोई यही कहता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब फिल्म “मेला” रिलीज होने वाली थी तब अक्षय कुमार ने ट्विंकल को प्रपोज किया था। तब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के सामने एक शर्त रख दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह फिल्म फ्लॉप हो गई तब वह इस रिश्ते के लिए हां कर देंगीं। बाद में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई जिसके बाद ट्विंकल ने भी इस रिश्ते के लिए हां बोल दिया था। अक्षय कुमार और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंध गए।

Related Articles

Back to top button