धार्मिक

गुप्त नवरात्रि शुरू, इन शुभ दिनों में करें ये उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धनवर्षा

नवरात्रि का समय मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग दिन पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा आराधना और व्रत किया जाए तो इससे जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी के घरों में साल भर में 2 बार नवरात्रि विधि विधान पूर्वक मनाई जाती है लेकिन इन दो नवरात्रि के अलावा भी साल में दो बार गुप्त नवरात्रि आती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की गुप्त रूप से पूजा अर्चना की जाती है। यह नवरात्रि तंत्र-मंत्र साधना के लिए बहुत ही विशेष मानी गई है।

इस बार गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि आरंभ होती है। इस समय के दौरान मां दुर्गा की सात्विक और तांत्रिक विधि से पूजा अर्चना की जाती है। अगर सच्चे मन से इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा की जाए तो माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मनोकामना सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि का समय बहुत ही उत्तम माना जाता है। अगर इस दौरान कुछ उपाय किए जाए तो इससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

1. अगर आप गुप्त नवरात्रि में धन की देवी माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप माता रानी को कमल का पुष्प अर्पित कीजिए। अगर आपको कमल का फूल कहीं नहीं मिल पा रहा है तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप गुप्त नवरात्रि में अपने घर में कमल के फूल वाली कोई भी तस्वीर लगा सकते हैं, इससे भी माता रानी प्रसन्न होंगी।

2. आजकल के समय में सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके पास कभी भी पैसों की कमी ना हो। घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो ऐसे में गुप्त नवरात्रि के शुभ दिनों में चांदी या सोने का सिक्का घर लेकर आएं। इस उपाय को करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि आपके घर में बरकत भी बनी रहेगी। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगी।

3. अक्सर देखा गया है कि घर में कोई ना कोई सदस्य बीमार पड़ा रहता है। दवाई-इलाज कराने के बावजूद भी तबीयत में सुधार नहीं आता है। अगर आपके घर में भी कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार है तो ऐसे में गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अर्पित कीजिए। आपको फूल अर्पित करते समय मंत्र “ऊं क्रीं कालिकायै नम:” का जाप करना होगा। इस उपाय को करने से बीमारी से शीघ्र ही छुटकारा मिल सकता है।

4. अगर कोई व्यक्ति कर्ज के बोझ में दबा हुआ है, लाख कोशिश करने के बावजूद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों तक आप मां दुर्गा के समक्ष गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। इससे जल्द ही कर्जो से मुक्ति मिलेगी।

5. अगर आप अपने घर में मां लक्ष्मी जी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि में मोर पंख घर में लाएं। आपको बता दें कि माता लक्ष्मी जी की सवारी में से एक मोर भी होता है। अगर आप नवरात्रि में मोर पंख लाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button