Funny jokes: बंटी- यार तुझे यह चोट कैसे लगी..? बबलू- क्या बताऊं… कल सेकेटरी से SMS चैटिंग…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
गांव में एक मुसाफिर गुजर रहा था…..
उसने एक बच्चे को खेलते देखा और बोला-
बेटा…. क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे…?
बच्चा- अगर लस्सी हो जाए तो…?
मुसाफिर- तब तो बहुत ही अच्छा होगा…!
बच्चा भागकर गया और लस्सी ले आया….
मुसाफिर ने पांच लोटे लस्सी पीने के बाद….
बच्चे से पूछा- क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नहीं पीता…?
बच्चा- पीते तो सब है लेकिन….
आज लस्सी में चूहा गिर गया था और उसी में मर गया था…..
मुसाफिर ने गुस्से में लोटा जमीन पर दे मारा….
बच्चा रोते हुए बोला- मम्मी…. इन्होंने लौटा तोड़ दिया….
अब हम टॉयलेट क्या लेकर जाएंगे…..!!
Joke-3
लड़की होटल में गई खाने का आर्डर किया…..
खाने के बाद बिल दिया…..
फिर अचानक वेटर के पास गई और उसे कहने लगी….
ककड़ी के दो टुकड़े रोज आंखों के ऊपर रखा करो….
रात को मेथी पानी में भिगोकर सुबह छानकर पिया करो….
वेटर ने हैरान होकर पूछा कि यह सब आप मुझे क्यों बता रही हैं….?
लड़की ने कहा- मुझे किसी ने कहा था कि….
बिल देने के बाद वेटर को कुछ ना कुछ टीप जरूर देना….!!
Joke-4
Joke-5
ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई करने वाले सऊदी अरब के…..
एक स्टूडेंट ने अपने अब्बा जान को मेल किया….
ऑस्ट्रेलिया बहुत ही सुंदर देश है और….
उतने ही सुंदर यहां के लोग लेकिन….
मुझे उस समय शर्म आती है जब में….
20 तोले सोने की चेन गले में डालकर…..
अपनी फरारी से कॉलेज जाता हूं जबकि…..
सभी लोग ट्रेन से जाते हैं…. आपका बेटा….. नसीर…..!
दूसरे दिन उसे अब्बा का मेल मिला….
बेटा मैंने तुम्हारे अकाउंट में 20 मिलियन डॉलर डाल दिए हैं…..
जाओ तुम भी ट्रेन ले लो….
तुम्हारा बाप…. अल हबीबी….!!
Joke-6
महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर का घरेलू इलाज….!
High हुआ तो….
मायके वालों से 20 मिनट बात करें….
Low हुआ तो
अपने ससुराल वालों से 5 मिनट बात करें….
चुटकियों में आराम की गारंटी….!!
Joke-7
Joke-8
एक खूबसूरत लड़की ने एक बूढ़े अमीर से शादी कर ली…..
सहेली ने उससे पूछा- तुमने इनमें ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली….?
लड़की- एक तो इनकी इनकम और….
दूसरे इनके दिन कम….!!
Joke-9
जज- तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है….
कल तुम्हें फांसी पर चढ़ाया जाएगा….!
पप्पू- वो तो ठीक है लेकिन….
उतारा कब जाएगा…?
दुकान भी तो खोलनी है….
धंधा वैसे भी मंदा चल रहा है….!!
Joke-10
सवाल- ससुराल में दमाद को सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है….?
जवाब- क्योंकि ससुराल के लोग जानते हैं कि….
यही वह महान आदमी है जिसने….
उनके घर के “तूफान” को संभाल रखा है….!!