धार्मिक

श्री हरि की कृपा से इन 3 राशियों को धन प्राप्ति के हैं योग, नौकरी में मिलेगा उच्च पद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां और बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री हरि की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी में उच्च पद प्राप्ति की पूरी संभावना है। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में

आइए जानते हैं श्री हरि की कृपा से किन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर श्री हरि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप सुख शांति पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत का अधिक फल मिलेगा। श्री हरि की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। संपत्ति के कामों में आपको उत्तम लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने नए कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि वाले लोगों को संपत्ति के कामों में भारी मुनाफा मिलेगा। श्री हरि की कृपा से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आमदनी बनी रहेगी। पुराने बनाए गए संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में आपको फायदा मिलेगा। आपके अंदर धार्मिक कार्यों में भी आस्था बढ़ती हुई नजर आ रही है, इसलिए किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपने कामकाज को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामकाज की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करेंगे। रहन-सहन में भी कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। संतान सुख में वृद्धि होगी। सगे-संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। खान-पान पर ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आमदनी में कमी रहेगी इसलिए इनकम और खर्चों का संतुलन बनाकर रखें अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय कठिनाई पूर्वक व्यतीत होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाग्य के सहारे ना बैठें। आपको अपनी मेहनत से कार्य सफल करने होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जो चिंता का विषय बनेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे। व्यापार ठीक ठाक चलेगा।

धनु राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। आपको कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म में अधिक रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको लाभ अधिक मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आगे चलकर लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा सारे काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। अचानक कमाई के जरिए प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button