धार्मिक

आज बन रहा ब्रह्म और इंद्र योग, इन 6 राशियों की बदलेगी तकदीर, बाकियों की ऐसी रहेगी स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड में लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बदलती रहती है, जिसकी वजह से कई योगो का निर्माण होता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी मनुष्य को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे और किसको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं ब्रह्म और इंद्र योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सुखद रहेगा। भाग्य के सहारे आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके विरोधी परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फायदा मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर ब्रह्म योग और इंद्र योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। कामकाज में की गई मेहनत का उचित नतीजा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होंगे। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई योजनाओं का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कामकाज के सिलसिले में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों को आप अपने कार्यों से प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को राजनीति के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कन्या राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की वजह से आपका मन खुश हो जाएगा। रचनात्मक कार्यो में अधिक रूचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। व्यापार में भारी लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुम्भ राशि वाले लोगों का समय प्रबल नजर आ रहा है। ब्रह्म योग और इंद्र योग की वजह से आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामलों में फायदा प्राप्त होगा। नया मकान, वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्यस्थल में कुछ परिवर्तन होने की वजह से आपका मूड खराब रहेगा। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे परंतु आप पत्नी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी विचलित कर सकती हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा बुरी। संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता बनता बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की तरफ से अधिक परेशानी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बेकार के कामों में फिजूलखर्ची ना करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा परंतु फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। बच्चों की तरफ से अधिक टेंशन होगी। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग मानसिक रूप से थोड़े चिंतित नजर आएंगे। पढ़ाई में ध्यान लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

Related Articles

Back to top button