चुटकुले

Funny jokes: डॉक्टर ने मरीज की जांच करने के बाद कहा- आपकी कोई पुरानी बीमारी है…जो…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

जहाज में जा रहे थे….

अचानक एक जीन आया और बोला-

समंदर में कोई चीज फेंको….

अगर मैंने ढूंढ ली तो मैं तुम लोगों को मार दूंगा और….

अगर ना ढूंढ पाया तो मैं तुम्हारा गुलाम…..

चीनी ने memory card फेंका….

जीन ने ढूंढ लिया और उसे मार दिया….!

अंग्रेज ने सुई फेंकी…..

जीन उसे भी ढूंढ लिया और उसे मार दिया…..!

भारतीय ने भी कुछ फेंका….

जीन ने बहुत ढूंढा….. ढूंढते ढूंढते थक गया और….

पूछने लगा…. बताओ मेरे आका मैं हार गया….?

भारतीय वाला भाई बोला-

मैं भी तेरा बाप हूं, मैंने…..

Disprin की गोली फेंकी थी…. अब बेटा घर चल बहुत काम पड़ा है….!!

Joke-3

एक औरत का पति खो गया और……

अपनी सहेली के साथ FIR कराने गई…..

पति के हुलिए में लिखा-

बहुत सुंदर नीली आंखें, छह फीट लंबा….

जींस टी शर्ट पहने…!

उसकी सहेली ने टोका-

तेरा पति तो ठेंगना, गंजा और भैंगा है तो…..

यह क्या लिखवा रही है….?

औरत ने कहा- गया सो गया…. आएगा तो ढंग का….!!

Joke-4

Joke-5

एक पेड़ पर एक बंदर बैठा था….

शेर का मजाक उड़ाने लगा….

क्यों शेर…. तू तो राजा बनता फिरता है….

अब तो तेरी अकल ठिकाने आ गई ना…..

अब शिकारी तुझे मारेंगे….

तेरी खाल निकालकर दीवार पर सजाएंगे….

तेरे नाखून और दांत निकाल कर दवाई बनाएंगे…..!

तभी वह डाल…. जिसमें बंदर बैठा था, टूट गई और….

बंदर सीधे शेर के सामने आ गिरा….

गिरते ही बंदर बोला-

मां कसम…. माफी मांगने के लिए कूदा हूँ….!!

Joke-6

दो मच्छर स्टडी कर रहे थे…..

पहला मच्छर- मैं तो आगे डॉक्टर बनूंगा…!

दूसरा मच्छर- मैं तो आगे चलकर इंजीनियर बनूंगा….!

इतने में आंटी ने मॉर्टिन जला दी…..!

दोनों मच्छर बोले- बुढ़िया ने सारा कैरियर खराब कर दिया….!!

Joke-7

Joke-8

एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था…..

पत्नी- यह वाला स्टील का गिलास लो….

पति- नहीं….. जरा और बड़ा गिलास लेंगे….!

दुकानदार- साहब जी….. महिला दिवस भले ही चला गया है लेकिन…..

मैडम जो कह रही हैं वहीं गिलास ले लीजिए ना…..?

पति- अरे भैया….. तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन…..

इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है…..

मैं इसे मांजूंगा कैसे….??

दुकानदार की आंखों में आंसू आ गए…..!!

Joke-9

आजकल भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा…..

मेरे पड़ोसी ने मुझसे पूछा कि….

आपने मेरी बीवी को देखा क्या….?

मैंने कहा- हां…. आज सुबह ही नहाते हुए देखा था….!

पड़ोसी ने मेरी जमकर पिटाई कर दी….!

अब उसे कौन समझाए कि…..

नहा तो मैं रहा था और……

वह गली से गुजर रही थी….!!

Related Articles

Back to top button