बॉलीवुड

शाहरुख से लेकर रणवीर सिंह तक, जब पब्लिक प्लेस में पत्नियों की ड्रेस संभालते दिखे ये बड़े सितारे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स मौजूद हैं। जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। अक्सर यह बड़े बड़े सितारे अपने फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी जोड़ियां है जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड कपल्स की असल जिंदगी की कुछ तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं जो बेहद खास हैं। यह तस्वीरें सभी को एक खास संदेश भी देती है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के सितारे कुछ ऐसे अनूठे अंदाज में नजर आए जब वह पब्लिक प्लेस में अपनी पत्नियों का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे थे। असल जिंदगी में यही अंदाज उनको जेंटलमैन बनाता है। बॉलीवुड के ये स्टार्स पब्लिक प्लेस में केयरिंग अंदाज में नजर आए और कैमरे के सामने ही यह अपनी पत्नियों की ड्रेस संभालते हुए दिखे। तो चलिए देखते हैं इन तस्वीरों को….

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस इनको रोमांस का बादशाह भी कहते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान सिर्फ नाम के ही रोमांस के बादशाह नहीं है बल्कि यह उन्होंने साबित भी कर दिखाया है। पब्लिक प्लेस में शाहरुख खान अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं इतना ही नहीं बल्कि उनकी ड्रेस से लेकर हर चीज का बेहद ख्याल रखते हुए नजर आते हैं। बीते दिनों पहले शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के पीछे पीछे चल रहे थे और उनका गाउन ठीक कर रहे थे। शाहरुख खान का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर हिंदी फिल्मों में काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। यह ऑनस्क्रीन के साथ-साथ अपने ऑफस्‍क्रीन की वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की शादी वर्ष 2015 में मीरा राजपूत से हुई थी। मीरा राजपूत का शादी से पहले फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी ताल्लुक नहीं था। ऐसी स्थिति में शाहिद कपूर ने उन्हें हर जगह केयरिंग अंदाज में कंफरटेबल फील कराया। जिससे मीरा राजपूत का आत्मविश्वास भी खूब बढ़ा। अक्सर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा का पब्लिक प्लेस में केयर करते हुए नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिस वीडियो में शाहिद कपूर मीरा का गाउन संभालते हुए नजर आए थे।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। इन दोनों को साथ देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। रणवीर सिंह पब्लिक प्लेस में दीपिका का पूरा ध्यान रखते हैं। भीड़-भाड़ से बचाना हो या फिर दीपिका पादुकोण की हिल्स कैरी करनी हो। इन सभी बातों का रणवीर पूरा ध्यान रखते हैं। आप ऐसा समझ सकते हैं कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को किसी महारानी की तरह ट्रीट करते हुए नजर आते हैं। रणवीर को कई इवेंट्स में दीपिका पादुकोण की ड्रेस को संभालते हुए देखा जा चुका है।

रणवीर सिंह को शादी के बाद बेंगलुरु में हुए रिसेप्शन के दौरान भी दीपिका की साड़ी का पल्लू संभालते हुए देखा गया था। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई थीं। हर तरफ रणवीर के इस अंदाज की चर्चा हो रही थी।

अंगद बेदी

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी भी उनका पूरा ख्याल रखते हैं। एक बार जब यह दोनों एक स्टार पार्टी में पहुंचे तो वहां पर नेहा धूपिया अपनी हेवी ड्रेस को लेकर काफी परेशान हो गई थीं। ऐसी स्थिति में नेहा के पति अंगद ने उनकी सहायता की और उनकी ड्रेस और पल्लू को संभाला।

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस

इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। यह कपल हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेती है। आपको बता दें कि निक जोनस अक्सर पब्लिक प्लेस में प्रियंका चोपड़ा और उनसे जुड़ी हुई हर छोटी बड़ी बात का पूरा ख्याल रखते हैं। कई बार तो निक जोनस प्रियंका की ड्रेस भी संभालते हुए दिखे थे।

Related Articles

Back to top button