धार्मिक

बुध इस दिन होंगे मार्गी, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर, जानिए किसके आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार बुध ग्रह वर्तमान समय में मकर राशि एवं श्रवण नक्षत्र पर गोचर करते हुए 21 फरवरी की सुबह 6:18 बजे पर मार्गी होने वाले हैं। यह 30 जनवरी की रात 9:16 बजे पर वक्री हुए थे। बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा……

आइए जानते हैं बुध का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ साबित होगा। व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना उत्तम साबित होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। संतान से संबंधित सभी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना सुखद परिणाम लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहने वाली है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना बेहद शुभ साबित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपने नए कामों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ साबित होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत पूरा साथ देगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के मार्गी होने से सुखद परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपने पराक्रम के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। सरकारी विभागों से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना मिलाजुला प्रभाव डालेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अत्यधिक खर्चों के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना ठीक नहीं है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। मकान वाहन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के कामों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के मार्गी होने की वजह से अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना कठिन नजर आ रहा है। आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी। आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में मिलाजुला फल प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button