धार्मिक

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 4 राशियों की किस्मत ने ली करवट, कामकाज में होगी बरकत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा और कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपने भविष्य को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देने वाली है। आपका कोई रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अच्छा है। कामकाज में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज और रोगों से छुटकारा मिल सकता है। मां संतोषी के आशीर्वाद से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को कुछ नया सिखने को मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर रुके हुए काम पूरा करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मजबूत रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय ठीक रहने वाला है. किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का मिलाजुला समय रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप थोड़ा संभल कर रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रिय से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। कामकाज में फोकस करना होगा। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। दोस्तों के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपका मन दुखी होगा। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग लेना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च का बजट बनाकर चलें। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। पिता की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन ठीक रहेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आप बेकार की चिंता ना करें। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें भागीदारों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। पत्नी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप अधिक भागदौड़ करेंगे। आप आत्मविश्वास में कमी मत आने दीजिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। अचानक किसी किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं।

Related Articles

Back to top button