बॉलीवुड

शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बोली- मेरे पति मुझे मार डालेंगे, सामने आया सच

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनती रहती हैं। कुछ समय पहले दिवाली पर उनकी अपने पति संग लक्ष्मी पूजा की तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी। इन फोटोज में प्रियंका और निक पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पूजा-पाठ करते नजर आए थे। अब एक बार फिर प्रियंका चर्चा में आई है।

इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह उनका पति निक को दिया एक बयान है। इस बयान में उन्होंने कहा था कि ‘मेरे पति मुझे मार डालेंगे’। अब आखिर प्रियंका ने निक को लेकर ऐसा क्यों कहा? चलिए जानते हैं।

प्रियंका को है बेशकीमती ज्वैलरी का शौक

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेशकीमती ज्वैलरी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में उनसे सबसे कीमती ज्वैलरी के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर प्रियंका ने अपनी सगाई की अंगूठी का जिक्र किया। उन्होंने हँसते हुए जवाब दिया कि “यदि मैंने अपनी सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति मुझे मार डालेंगे।”

सगाई की अंगूठी से जुड़ी है कई यादें

अपनी सगाई की अंगूठी के बारे में चर्चा करते हुए प्रियंका ने बताया कि इस अंगूठी से उनकी कई यादें जुड़ी हुई है। यहां तक कि वह इस अंगूठी की बात करते-करते काफी इमोशनल भी हो गई।

इतने करोड़ की है प्रियंका की सगाई की अंगूठी

इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी सगाई की अंगूठी की कीमत भी उजागर की। उन्होंने बताया कि मेरी सगाई की अंगूठी 2.1 करोड़ रुपए की है। यह एक सुंदर कटिंग वाले हीरे की अंगूठी है। इस अंगूठी को निक जोनस ने खासतौर पर प्रियंका के लिए बनवाया था। इसमें उन्होंने अपने दोस्तों की मदद भी ली थी।

टिफनी अंगूठी चाहती थी प्रियंका

एक इंटरव्यू में निक ने प्रियंका की अंगूठी की चॉइस को लेकर चर्चा भी की थी। उन्होंने बताया था कि प्रियंका ने मुझे टिफनी रिंग लाने के लिए ही कहा था। इसकी वजह इसका उनके पिता से स्पेशल कनेकशन था। ऐसे में मैंने अपने दोस्तों को बुलाया और उनके साथ टिफनी स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए रिंग पसंद की।

बराबर बांटा था शादी का खर्चा

प्रियंका और निक की शादी बहुत ही आलीशान तरीके से हुई थी। कुछ समय पहले ही प्रियंका ने बताया था कि निक और उन्होंने अपनी शादी का खर्च आपस में बराबर बांटा था। हालांकि इसमें सिर्फ इंगेजमेंट रिंग का खर्च शेयर नहीं हुआ था। ये सिर्फ निक की तरफ से थी।

गौरतलब है कि निक और प्रियंका ने साल 2018 में उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। सात फेरों के समय प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। वहीं इसके ऊपर की सिल्वर ज्वैलरी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। क्रिश्चियन वेडिंग की बात करें तो इस दौरान प्रियंका सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आई थी।

फिल्में भी प्रोड्यूस करती है प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में आखिरी बार द स्काई इज प‍िंक फिल्म में दिखाई दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। प्रियंका का पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके बैनर तले वह वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में बना चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button