धार्मिक

आज महानंदा नवमी पर बन रहा शुभ योग, जानिए किन राशियों का बदलेगा भाग्य, किसको मिलेगा शुभ फल

21 फरवरी 2021 को गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को श्री महानंदा नवमी पर्व मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी तिथि पर देवी महानंदा की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि, धन दौलत और धन प्राप्ति के लिए किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महानंदा नवमी व्रत की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के जीवन की गरीबी दूर हो जाती है और देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से घर की दरिद्रता समाप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महानंदा नवमी पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किस राशि के लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं महानंदा नवमी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। व्यापार में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शुभ योग की वजह से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी।

कर्क राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वभाव से आप बेहद खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। यदि आप पैसा निवेश करने का सोच विचार कर रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का कोई बड़ा काम पूरा होने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुभ योग का अति उत्तम फल मिलेगा। आपके सारे काम मन मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ खुशी का पल व्यतीत करेंगे। छात्रों का समय बेहतरीन रहेगा। बेरोजगार लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है, जिसको निभाने में आप सफल रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में लगातार उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल रहेंगे। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। संतान की तरफ से चिंता कम हो सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका अच्छा परिणाम हासिल होगा। आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी मामले को आप बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। लव लाइफ में बदलाव आएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों पर ढंग से ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कठिन मेहनत करने के बाद आपको काम में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों को समय पर पूरा करें अन्यथा कार्यभार अधिक हो सकता है। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं इसलिए आप इनके लिए तैयार रहें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। सोचे हुए काम पूरे ना होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। घर में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। काम के सिलसिले में किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा वरना पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों को धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है, इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button