धार्मिक

Rashifal 14 November: दिवाली पर बन रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, 5 राशियों के घर आएंगी धन लक्ष्मी

आज दीपावली का त्यौहार है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि इस दीपावली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। हम आपको शनिवार 14 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। आज महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी प्रॉपर्टी से जुड़े जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन ठीक रहेगा। आप चाहें तो अपने दम पर ही किसी वार्ता को पार ले जा सकते हैं। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कुछ नया करना चाहेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। ऊंचे लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने प्रयास को जारी रखना होगा। अपने पार्टनर से कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा सोचें क्योंकि आज उनके मूड में आपको चिड़चिड़ाहट महसूस होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आप कुछ कार्यों के बारे में अधिक आत्मविश्वास से प्रभावित होंगे जिनका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिवाली का दिन आपके लिए काफी सही रहेगा। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आज समय एकदम उचित है। आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने पार्टनर से अपने दिल की खुलकर बताएं। मानसिक शान्ति तो रहेगी फिर भी व्यर्थ के विवादों से बचाने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस दिवाली आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं। किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। कारोबार से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। समाज में किसी की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आप सुस्त हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आपके जीवनसाथी का सहयोग फायदेमंद साबित होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी से की गई प्रतिबद्धता पर खड़े रहने की ज़रूरत है। अचानक मिलने वाला वित्तीय लाभ आपको खुश कर देगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सड़क मार्ग से किसी यात्रा को खूब एंजॉय करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहने के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार से दूर रहे लोगों को परिवार का सपोर्ट मिलेगा। आपके दैनिक कार्यों में कुछ समस्याएं आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ खटास में पड़ सकते हैं। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करते हैं, तो निश्चित रूप से आपका जीवन खुशहाल और संतोषजनक होगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी मामले में कोई आपसे सलाह मांग सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगो को आज कोई अच्छा फाइनेंसर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। आपका बॉस काम के मोर्चे का समर्थन करेगा क्योंकि आपकी दृढ़ता उसे काम से संबंधित अपना निर्णय बदलने में मदद करेगी। अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए अलग सोचना होगा। छात्रों को आज थोड़ी राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दिवाली के मौके पर घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपके पेट में समस्या होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मामूली बहस आपको अपमानजनक बना देगी। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मकान, जमीन और जायदाद व बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज़ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय में विस्तारक गतिविधियों की संभावना रहेगी। परिवार की तरफ से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा फायदा होगा। करियर में आगे बढने के लिए गुरु का सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 14 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बदलने लग जाए शरीर का रंग और दिखना बंद हो जाएं ये चीजें, तो समझ लें मृत्यु है आपके बेहद ही नजदीक

Related Articles

Back to top button