धार्मिक

गोपाष्टमी पर्व पर बन रहा शुभ योग, इन 4 राशि वालों की मनोकामनाएं होगी पूरी, मिलेगा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से आकाश मंडल में बहुत से योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से योग का शुभ परिणाम मिलता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है, इसके साथ ही गोपाष्टमी व्रत भी है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। गोपाष्टमी पर्व पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर कुछ ना कुछ अवश्य पड़ेगा। आखिर यह शुभ योग किन राशि वालों के लिए बेहतर साबित होगा और किनको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं गोपाष्टमी पर्व पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का शानदार असर रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। इस राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में थोड़ी मेहनत में आसानी से सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। सामाजिक संपर्कों का फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुख-शांति पूर्वक रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। इस योग की वजह से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से यह शुभ योग आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है।

कन्या राशि वाले लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। इस शुभ योग की वजह से घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आने वाले दिन आप के लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश का भारी लाभ मिल सकता है। करीबी रिश्तेदारों और मित्रों से गिफ्ट मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप अपने दांपत्य जीवन में बेहद खुश नजर आएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का मन धर्म के कामों में अधिक लगेगा। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में रूकावट उत्पन्न हो सकती है जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनाकर चलें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आमदनी से अधिक खर्चा होगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग दे सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को परिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान महसूस होगी। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप कोई भी काम जल्दबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है जिसको कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी है अन्यथा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। भाई-बहनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने कामकाज को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा कीजिए। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए किसी की मदद ले सकते है हैं।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के लोगों को संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा बच्चों की तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से भी संबंध खराब हो सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन बेहद खुश रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पैसों के लेनदेन से आपको बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। किसी भी नए काम में आप योजना बनाकर आगे बढ़े। फालतू के खर्चों पर लगाम रखें। बच्चों की सेहत से जुड़ी हुई चिंता बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Back to top button