बॉलीवुड

बॉलीवुड हीरो से 10 गुना हैंडसम है प्रियंका चोपड़ा का नया बॉडीगार्ड, नहीं होने देता बाल भी बांका

जब कोई शख्स फेमस होता है तो उसकी आजादी एक तरह से छिन जाती है। वह कहीं भी अकेले आना जाना नहीं कर सकता है। उसे एक टाइट सिक्योरिटी की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर घूमते हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इनमें से एक है।

priyanka chopra

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह हॉलीवुड तक अपनी सफलता का झंडा लहरा चुकी हैं। अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गई। हालांकि वह कभी-कभी भारत आना-जाना करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका पूरे 3 साल बाद भारत लौटी हैं। यहां वह एक खास प्रोजेक्ट के सिलसिले में आई हैं।

हैंडसम हीरो जैसा दिखता है प्रियंका का बॉडीगार्ड

प्रियंका को हाल ही में मुंबई के ताज लैंड में देखा गया। इसके अलावा वह अपने हेयर केयर ब्रांड की लॉन्चिंग में भी नजर आई। इस दौरान प्रियंका के साथ-साथ उनके हैंडसम बॉडीगार्ड ने भी सुर्खियां बटोरी। विदेश जाने के बाद प्रियंका ने अपने लिए सिक्योरिटी भी विदेश की रख ली। उनके नए बॉडीगार्ड का नाम केफिर गोल्डिन है। केफिर गोल्डिन को हॉलीवुड के फेमस एक्टर रायन रेनॉल्ड्स का डुप्लीकेट भी कहा जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉडीगार्ड केफिर गोल्डिन हर दम प्रियंका चोपड़ा संग साये की तरह रहता है। वह प्रियंका की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखता है। उनके ऊपर जरा सी भी आंच नहीं आने देता है। यह बॉडीगार्ड दिखने में काफी हैंडसम और स्मार्ट है। इसके आगे बॉलीवुड और हॉलीवुड के हीरो भी फीके लगते हैं। केफिर गोल्डिन मूल रूप से इज़राइल के रहने वाले हैं।

लड़ाई की इन कलाओं में है उस्ताद

केफिर गोल्डिन ने सैन्य स्कूल में चार साल पूरे किए हैं। वे गिवती (इजरायल की कुलीन यूनिट) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे सेफ 4 यू लिमिटेड कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। यह कंपनी सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराती है। केफिर गोल्डिन लड़ाई की कई तकनीकों जैसे क्राव मागा, मार्शल आर्ट, ऐकिडो, जूडो, कराटे, मुक्केबाजी और कुश्ती के माहिर खिलाड़ी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

केफिर गोल्डिन इसके पूर्व विशेषज्ञ यूनिटों से जुड़े रहे हैं। यहां उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने में प्रशिक्षण, संचालन योजना, व्यक्तिगत सुरक्षा और मैन गार्डिंग को लेकर ज्ञान हासिल किया। वे इंस्टेंट मेडिकल हेल्प में ट्रेनिंग भी ले चुके हैं।

केफिर एक लंबे अरसे से निक जोनस की फैमिली का सिक्योरिटी का काम देख रहे हैं। चुकी शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा भी जोनस फैमिली का हिस्सा बन चुकी है इसलिए वह उनकी सुरक्षा भी देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button